tcs manager suicide case police will present wife nikita in court today arrested along with her father in ahmedabad अहमदाबाद में छिपी थी टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में आरोपी निकिता, पिता के साथ गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में छिपी थी टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में आरोपी निकिता, पिता के साथ गिरफ्तार

  • मानव शर्मा का शव 24 फरवरी की सुबह फंदे पर लटका मिला था। 23 फरवरी को वह अपनी पत्नी निकिता शर्मा को उसके मायके बरहन छोड़कर आए थे। दोनों, उसी दिन मुंबई से लौटे थे। मानव शर्मा को प्रिया जैन नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके उनकी पत्नी के बारे में कुछ बताया था।

Sat, 5 April 2025 06:39 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
अहमदाबाद में छिपी थी टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में आरोपी निकिता, पिता के साथ गिरफ्तार

आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों अहमदाबाद में थे। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम वहां भेजी गई थी। पुलिस दोनों को आगरा लेकर आ रही है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने निकिता और उसके पिता पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

डिफेंस कालोनी निवासी मानव शर्मा का शव 24 फरवरी की सुबह फंदे पर लटका मिला था। 23 फरवरी को वह अपनी पत्नी निकिता शर्मा को उसके मायके बरहन छोड़कर आए थे। उसी दिन दोनों मुंबई से लौटे थे। मानव शर्मा को प्रिया जैन नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके उनकी पत्नी के बारे में कुछ बताया था। जनवरी के पहले सप्ताह में इसी मैसेज के बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आया था।

खुदकुशी से पहले मानव ने मोबाइल पर वीडियो बनाया था। इस वीडियो की जानकारी 27 फरवरी को हो सकी थी। उनकी बहन आकांक्षा शर्मा ने मानव का मोबाइल अनलॉक किया तब वीडियो मिला था। उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए थे। सदर थाने में निकिता शर्मा उसके पिता, बहन और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। निकिता अपने पिता के साथ 28 फरवरी की सुबह फरार हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस, निकिता के पिता ने HC में दायर की याचिका

पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। एक अन्य याचिका निकिता शर्मा ने अपने नाम से दायर की थी। उस पर अभी सुनवाई होनी है। कोर्ट ने निकिता और उसके पिता के गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने फरारी के चलते पिता-पुत्री पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इंसाफ के लिए कोर्ट में करेंगे ठोस पैरवी

मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा का कहना है कि उनके परिवार पर क्या बीत रही है इसका शायद लोगों को अंदाजा नहीं है। मानव की मौत ने माता-पिता को बुरी तरह तोड़ दिया है। उम्र के इस पड़ाव पर माता-पिता चाहते हैं कि बेटा उनका ध्यान रखेगा। यहां बेटा ही चला गया। भाई अपनी जान नहीं देता। उसे विवश किया गया। भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह कोर्ट में ठोस पैरवी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही ये किया

पूछताछ में खुलेंगे राज

पुलिस निकिता से पूछताछ करेगी। कई सवालों के जवाब निकिता से पूछताछ में मिलेंगे। आगरा से भागने के बाद वे कहां-कहां रही। मानव उसे घर छोड़कर आया तो उनके बीच क्या बातचीत हुई थी। क्या उसने मानव को जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

40 दिन तक पुलिस को लगवाई दौड़

निकिता की तलाश में पिछले चालीस दिन से पुलिस परेशान थी। एएसपी सदर विनायक भोसले इस मामले को देख रहे थे। उन्होंने मानव शर्मा के माता-पिता को भरोसा दिलाया कि पत्नी इस मामले में जरूर जेल जाएगी। पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य हैं। मानव का वीडियो उसका मृत्यु पूर्व बयान है। पुलिस पहले सिर्फ निकिता शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती थी। निकिता की फरारी की वजह से परिवार के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कस गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।