tcs manager manav sharma suicide case nikita s father filed a petition in the high court टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस: निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस: निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

  • मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्‍होंने खुदकुशी के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। यह वीडियो मानव की बहन ने 27 फरवरी को देखा था। उसके बाद केस दर्ज कराया था।

Tue, 11 March 2025 10:36 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस: निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

TCS manager Manav Sharma suicide case: यूपी के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी कांड के मुकदमे के खिलाफ निकिता के पिता हाईकोर्ट पहुंचे हैं। याचिका दायर की है। मुकदमा फर्जी बताया है। कहा है कि बेटी और पूरा परिवार बरहन में थे। वे खुदकुशी के जिम्मेदार नहीं हैं। सुनवाई से पहले पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।

डिफेंस कालोनी निवासी मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। वीडियो में खुदकुशी के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। यह वीडियो मानव की बहन ने 27 फरवरी को देखा था। उसके बाद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में निकिता शर्मा उसके पिता निपेंद्र कुमार शर्मा, मां और बहनों को नामजद किया गया था। 28 फरवरी की सुबह निकिता अपने पिता के साथ फरार हो गई थी। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही ये किया

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम अलीगढ़ गई थी। वहां निकिता की मौसी का घर है। सूचना थी कि वह अपनी मौसी के घर हो सकती है। निकिता वहां नहीं मिली। पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि उनसे कोई संपर्क भी नहीं किया है। वहीं सदर पुलिस को जानकारी हुई कि निकिता के पिता ने छह मार्च को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मुकदमे को फर्जी बताते हुए बेटी और पूरे परिवार को निर्दोष बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है प्रिया जैन? TCS मैनेजर मानव शर्मा को निकिता के बारे में भेजा था मैसेज

पुलिस को याचिका के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। याचिका की जानकारी मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा को भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पर्याप्त सबूत दिए जा चुके हैं। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। तस्वीर आइने की तरह साफ है। मानव को पत्नी ने धोखा दिया। जिससे वह आहत था। दहेज में फंसाने की धमकी दी जिससे वह आहत था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।