Suspicious balloon found near Agra Air Force runway with PIA written in green colour आगरा एयरफोर्स के रनवे के पास मिला संदिग्ध गुब्बारा, हरे रंग में लिखा था PIA, खुफिया एजेंसिया अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा एयरफोर्स के रनवे के पास मिला संदिग्ध गुब्बारा, हरे रंग में लिखा था PIA, खुफिया एजेंसिया अलर्ट

आगरा वायुसेना परिसर में रनवे के निकट तकनीकी क्षेत्र में एक गुब्बारा गिरने से खलबली मच गई है। सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर एक तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन और दूसरी तरफ एसजीए लिखा हुआ है। गुब्बारे पर उर्दू में भी कुछ लिखा है।

Sun, 15 Feb 2026 08:20 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, आगरा
share
आगरा एयरफोर्स के रनवे के पास मिला संदिग्ध गुब्बारा, हरे रंग में लिखा था PIA, खुफिया एजेंसिया अलर्ट

यूपी के आगरा वायुसेना परिसर में रनवे के निकट तकनीकी क्षेत्र में एक गुब्बारा गिरने से खलबली मच गई है। सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर एक तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन और दूसरी तरफ एसजीए लिखा हुआ है। गुब्बारे पर उर्दू में भी कुछ लिखा है। पहले यह मामला किसी की शरारत लग रहा था लेकिन ऐसा ही गुब्बारा 12 फरवरी को बीकानेर में भी मिला था। इस वजह से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं और जांच शुरू हो गई है। शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार एयरफोर्स परिसर में मिला गुब्बारा हवाई जहाज जैसा है।

मास्टर वारंट ऑफिसर शालिन्दर सिंह ने मुकदमे में लिखाया कि 12 फरवरी की सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर तकनीकी क्षेत्र की जीएसए बिल्डिंग के पास एक गुब्बारा मिला। प्लास्टिक के इस गुब्बारे की लंबाई करीब 6034 सेंटीमीटर है। उसे कब्जे में लिया गया। जिस जगह गुब्बारा मिला, वहां कोई व्यक्ति नहीं पहुंच सकता। गुब्बारे पर एक तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयर लाइन और दूसरी तरफ एसजीए लिखा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:65 साल बाद घर लौटीं मिठनी, 15 साल की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पब्लिक न्यूसेंस की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। पहले पुलिस ने जांच में कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई मगर जब यह जानकारी हुई कि ऐसा ही गुब्बारा 12 फरवरी को पाकिस्तान सीमा से सटे बीकानेर के छतरगढ़ में भी मिला था। इससे पूर्व ऐसे गुब्बारे जम्मू-कश्मीर में मिल चुके हैं। अब यह माना जा रहा है कि गुब्बारे के पीछे कोई गहरी साजिश है। यह संकेत दिए जा रहे हैं कि सीमा पार वालों की पहुंच कहां-कहां तक है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह मानकर चल रही है कि गुब्बारे को प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई लेकर नहीं गया। गुब्बारे में गैस भरकर उड़ाया गया, जो प्रतिबंधित क्षेत्र में गिरा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

एयरफोर्स परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा

आगरा का एयरफोर्स स्टेशन बहुत खास है। यहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है। पहले घेरे में रिटायर फौजी तैनात रहते हैं। दूसरे घेरे में एयरफोर्स पुलिस और सेना के जवान तैनात रहते हैं। तीसरे घेरे में एयरफोर्स के गरुण कमांडो तैनात रहते हैं। कोई बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति के पहले सुरक्षा घेरे को ही पार नहीं कर सकता। आबादी क्षेत्र में एयरफोर्स की तरफ से हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ड्रोन डिटेक्टर भी लगे हुए हैं। इस इलाके में ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित है।

पुलिस की पड़ताल

इस तरह के गुब्बारे कहां देखे गए। इलाके में गैस के गुब्बारे कौन बेचता है?

भारत में पाकिस्तान एयरलाइन लिखे गुब्बारे किसके पास हैं?

एयरफोर्स परिसर के आस-पास आबादी क्षेत्र में कौन-कौन रहता है?

पुलिस 12 फरवरी के फुटेज भी देख रही है। एयरफोर्स परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।