SP leader dies on the spot after a high mast pole suddenly falls on his moving car VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

प्रतापगढ़ में एक विद्युत पोल चलती कार के ऊपर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में सपा नेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Sun, 15 Feb 2026 04:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़
share
VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

यूपी के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को एक चलती कार पर विद्युत पोल गिर गया। इस दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के एक नेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये मामला अंतू थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि बाबूगंज में पेट्रोल पंप की कंपनी के नाम का बोर्ड लगाने के लिए करीब 50 फीट ऊंचा लोहे का पोल आया था। सड़क से पेट्रोल पंप की ओर करीब 10 फीट अंदर बोर्ड लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने के बाद पोल खड़ा करने के लिए रविवार दोपहर क्रेन बुलाया गया। क्रेन बेल्ट से बांधकर पोल को उठाने लगा। सड़क पर यातायात पूर्ववत चलता रहा। अचानक क्रेन का पट्टा टूटने से पोल गिरा तो वहां कार से गुजर रहे सपा नेता लाल बहादुर उसकी चपेट में आ गए। लंबाई अधिक होने के कारण पोल पूरी सड़क तक पहुंच गया। आसपास के लोगों ने लाल बहादूर को बाहर निकाला और आनन-फानन में पुलिस की मदद से अंतू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग पोल खड़ा करते समय सुरक्षा की अनदेखी करते हुए सड़क का यातायात न रोकने को लेकर कोसने लगे। लोगों का कहना था कि पोल उठाते समय किसी को उसके नीचे आने से रोकने के लिए सड़क का यातायात रोकना चाहए था। सोशल मीडिया पर भी लोग सपा नेता की मौत के पीछे पोल लगाने वालों की लापरवाही बताते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है। कि पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट पोल लगाने के दौरान कार पर ऊपर गिर गया। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘संबंधित प्रकरण में थाना अन्तू पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना में सम्मिलित हाइड्रा/क्रेन को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माथे पर तिलक, चेहरे पर बुर्का…कांवड़ लेकर निकली तमन्ना

एसडीएम पहुंचीं, नहीं हुई अंत्येष्टि

सपा नेता लालबहादुर यादव का शव शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो हर ओर चीत्कार मच गया। एसडीएम सदर नैन्सी सिंह के साथ सीओ सिटी शिवनारायण वैस, एसओ अभिषेक सिंह सिरोही, शहर कोतवाल सुभाष यादव मौके पर पहुंच गए।

परिजन गुस्से में अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगे। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेटे को नौकरी, दो करोड़ रुपए मुआवजा, पेट्रोलपंप सीजकर मालिक और कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने परिजनों को उच्चाधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हुए। देर शाम मृतक के भाई विजय यादव की तहरीर पर पंप मालिक और अज्ञात कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होने का केस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।