suspected us citizen arrested from mahrajganj district agencies on alert interrogation underway यूपी के इस जिले से पकड़ा गया संदिग्ध अमेरिकी नागरिक, अलर्ट पर एजेंसियां; पूछताछ जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले से पकड़ा गया संदिग्ध अमेरिकी नागरिक, अलर्ट पर एजेंसियां; पूछताछ जारी

अमेरिकी युवक ने अपना नाम ट्रेविस फेलेन बताया है। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नेपाल सीमा की ओर जाने की फिराक में था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे आनंदनगर के छतरी चौराहा क्षेत्र से पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Sat, 30 May 2026 05:17 PMAjay Singh हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज
share
यूपी के इस जिले से पकड़ा गया संदिग्ध अमेरिकी नागरिक, अलर्ट पर एजेंसियां; पूछताछ जारी

UP News : उत्तर प्रदेश के आनंदनगर कस्बे के छतरी चौराहे से एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ा है। वह नेपाल की ओर जाने की फिराक में था। इस विदेशी नागरिक से स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लोग पूछताछ करने में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आगमन, यहां रहने के कारण व नेपाल सीमा की ओर जाने की वजह जानने में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए अमेरिकी युवक ने अपना नाम ट्रेविस फेलेन बताया है। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नेपाल सीमा की ओर जाने की फिराक में था। इसी दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे आनंदनगर के छतरी चौराहा क्षेत्र से पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी दफ्तर आदेश बेचने की दुकान नहीं, फरार महिला BSA को अग्रिम जमानत से इनकार

मामले की सूचना मिलते ही आईबी, एसआईओ तथा एलआईयू की टीमें सक्रिय हो गईं और युवक से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी गई। एजेंसियां उसके पास मौजूद दस्तावेजों, मोबाइल फोन, यात्रा संबंधी रिकॉर्ड और भारत में उसके ठहरने के स्थानों की भी जांच कर रही हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसका टूरिस्ट वीजा फरवरी महीने में ही समाप्त हो चुका है।

वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रहने के कारण उसकी स्थिति और गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवक का नेपाल जाने का वास्तविक उद्देश्य क्या था? वह किन लोगों के संपर्क में रहा है? मामले में पूछताछ जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश
ये भी पढ़ें:UP : ग्राम पंचायतों के साढ़े 7 लाख सदस्यों का कार्यकाल खत्म, प्रधान बने प्रशासक
ये भी पढ़ें:यूपी में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल; गाजियाबाद, लखनऊ समेत 26 ARTO का तबादला

क्या बोली पुलिस

इस बारे में सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जरूरी विधिक कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।