Superintendent Police watched film Dhurandhar 2 with 498 inspectors In Meerut यूपी में 498 दरोगा के साथ एसपी ने देखी धुरंधर-2, फिल्म देखकर देश सेवा के जज्बे से लबरेज हुए पुलिसकर्मी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 498 दरोगा के साथ एसपी ने देखी धुरंधर-2, फिल्म देखकर देश सेवा के जज्बे से लबरेज हुए पुलिसकर्मी

मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय की अनोखी पहल ने बाद गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में 2023 बैच के 498 उप निरीक्षकों के साथ एसपी अंतरिक्ष जैन ने ‘धुरंधर-2’ देखी।  

Thu, 26 March 2026 10:53 PMDinesh Rathour मेरठ
share
यूपी में 498 दरोगा के साथ एसपी ने देखी धुरंधर-2, फिल्म देखकर देश सेवा के जज्बे से लबरेज हुए पुलिसकर्मी

Meerut News: यूपी के मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय की अनोखी पहल ने बाद गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में 2023 बैच के 498 उप निरीक्षकों के साथ एसपी अंतरिक्ष जैन ने ‘धुरंधर-2’ देखी। फिल्म देखकर निकले पुलिसवालों में गजब का उत्साह और देश सेवा के जज्ब से लबरेज नजर आए। फिल्म ‘धुरंधर-2’ में यूपी पुलिस से जुड़ा एक अहम कनेक्शन दिखाया गया है, जिसमें माफिया तंत्र, अपराध जगत की चुनौतियां और एक पूर्व डीजीपी के मजबूत किरदार को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

फिल्म में पुलिस की त्वरित निर्णय क्षमता, खुफिया तंत्र की भूमिका और ऑपरेशन प्लानिंग को प्रमुखता दी गई है। यह पहल ‘सिनेमाई ट्रेनिंग’ का हिस्सा है, जिसके जरिए पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के करीब लाकर उनकी सोच को व्यावहारिक और रणनीतिक बनाने का प्रयास किया गया। इससे पुलिस बल में न केवल पेशेवर दक्षता बढ़ेगी, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और मनोबल को भी मजबूती मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुतबा दिखाने के लिए युवक बना फर्जी दरोगा, रिश्ता पक्का करने पहुंचा तो पकड़ा गया

फिल्म को दिखाने का अपना एक उद्देश्य

इस फिल्म को यूपी पुलिस के दरोगाओं को दिखाने का उद्देश्य खास रह है। अफसरों का मानना है कि यूपी पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसे देखना चाहिए ताकि वह पुलिस की जिम्मेदारी, खाकी के महत्व और उसकी समाज में भूमिका को समझ सकें।

फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन

धुरंधर 2 फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन है। इस फिल्म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद जैसा किरदार है। फिल्म में उसे अतिफ अहमद नाम दिया गया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी का भी इस फिल्म में मजबूत किरदार दिखाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा

बदला बदला नजर आया शॉप्रिक्स मॉल

आमतौर पर शॉप्रिक्स मॉल के बाहर लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है, लेकिन पुलिसकर्मी आज खुद फिल्म देखने आ रहे थे तो हालात बदले बदले नजर आए। 2023 बैच के उप निरीक्षक वहां पहुंचते रहे और उनको सिटिंग अरेंजमेंट के साथ हाल में बैठाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, डीजीपी ने जारी किए निर्देश

इन्होंने कहा

दरोगा सरविंद यादव ने बताया की फिल्म में इंटेलिजेंस की भूमिका ने काफी प्रभावित किया है। उनके ऑपरेशंस के बारे में जानकारी मिली जो काफी हैरान करने वाली थी। दरोगा भावना चौधरी ने कहा कि यह फिल्म सभी को इंस्पायर करने वाली है। हर व्यक्ति को यह फिल्म देखनी चाहिए। देश के लिहाज से यह फिल्म बनाई गई है। इस मामले में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, फीडबैक से चीजें हमेशा अच्छी होती हैं, कोई भी मीटिंग होती है उसके बाद ब्रीफिंग की जाती है। कॉमन प्लेटफार्म की उपनिरीक्षकों ने मांग की थी। ताकि फीडबैक लेकर पुलिसिंग से जुड़ी चीजों को समझाया जा सके। इसलिए संयुक्त रूप से यह फिल्म दिखाई गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।