summer vacation reservations are already in the fray with many trains running out of room गर्मी की छुट्टियों को लेकर अभी से मची रिजर्वेशन की होड़, कई ट्रेनों में नो-रूम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी की छुट्टियों को लेकर अभी से मची रिजर्वेशन की होड़, कई ट्रेनों में नो-रूम

15 मई से अधिकतर स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इसी को लेकर ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। इसके पहले लोग दिवाली, छठ और होली पर भी काफी परेशान हुए थे। दिवाली और छठ पर भी घर जाने के लिए बहुत से लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाया था। 

Sat, 21 March 2026 10:08 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
गर्मी की छुट्टियों को लेकर अभी से मची रिजर्वेशन की होड़, कई ट्रेनों में नो-रूम

Railway Reservation: अभी शादियों-होली की भीड़ कम ही हुई थी कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की मारामारी शुरू हो गई है। दो महीने बाद के लिए आरक्षण खुलते ही दिल्ली, मुम्बई और पुणे की सभी ट्रेनें पूरी तरह से पैक हो गईं। किसी में वेटिंग 100 के पार चला गया ता किसी में नो-रूम हो गया। दरअसल 15 मई से अधिकतर स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इसी को लेकर ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। शाहपुर गीता वाटिका के पास रहने वाले शिवम बताते हैं कि बच्चों की छुट्टी 15 मई से लग रही है। इस बार परिवार के साथ नैनीताल जाने का प्लान है लेकिन किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है। आगामी 15 अप्रैल से लेकर 17 मई तक दिल्ली, मुम्बई, पुणे और उत्तराखण्ड की तरफ जाने वाली किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है। इस बीच रेलवे ने संकेत दिया है कि यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों से राह निकाली जाएगी।

इसके पहले लोग दिवाली, छठ और होली पर भी काफी परेशान हुए थे। दिवाली और छठ पर भी घर जाने के लिए बहुत से लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाया था। लोग जैसे-तैसे घर पहुंचे तो उन्हें वापसी का टिकट बुक कराने में समस्या आई थी। ऐसे में बहुत से लोग होली पर समस्या न हो इसके लिए पहले से ही टिकट बुक कराना चाहते थे लेकिन रिजर्वेशन खुलते ही एक घंटे के अंदर ही ट्रेन की सभी सीटों पर टिकट बुक हो गए। अब लोगों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नौकरी चाह रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती

इन ट्रेनों में जगह नहीं

-नई दिल्ली-गोरखपुर-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 17 मई

-भटिण्डा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 21 मार्च से 18 मई

-नई दिल्ली-गोरखपुर-दरभंगा सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस 21 मार्च से वेटिंग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को नाराज होने दें, लेकिन यह कतई न करें, योगी ने अभिभावकों को दी ये सीख

मुम्बई-गोरखपुर समर स्पेशल एक अप्रैल से

यात्रियों की सुविधा के लिए 01079/01080 मुम्बई-गोरखपुर समर स्पेशल का संचलन 30 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 01079 मुम्बई-गोरखपुर स्पेशल 01 से 30 अप्रैल, 2026 तक मुम्बई से प्रतिदिन रात 10.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) स्पेशल 02 अप्रैल से 01 मई तक गोरखपुर से प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देर रात 12.40 बजे मुम्बई पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

पुणे-गोरखपुर-हडपसर स्पेशल एक अप्रैल से

गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-हडपसर स्पेशल का संचलन 30 फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 01 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 06.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 02 अप्रैल से 01 मई तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में 03.15 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।