good news for women seeking jobs in up recruitment for these positions are underway in roadways posting in own district यूपी में नौकरी ढूंढ रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती; अपने ही जिले में तैनाती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में नौकरी ढूंढ रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती; अपने ही जिले में तैनाती

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2584 पदों पर अनुबंध के आधार पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। इसके साथ ही उन्हें अपने गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती मिलेगी। 

Sat, 21 March 2026 07:11 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में नौकरी ढूंढ रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती; अपने ही जिले में तैनाती

Jobs in UP : उत्तर प्रदेश में नौकरी चाह रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2584 पदों पर अनुबंध के आधार पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांको की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों पर 05 प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSSSC निकालेगा 929 पदों पर बंपर भर्तियां, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

गृह जनपद के डिपो में मिलेगी तैनाती

परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों हेतु अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संपत्तियों की कम कीमतें, आसानी से लोग खरीद सकें घर; योगी सरकार की ये तैयारी

इन तारीखों पर लगेगा रोजगार मेला

उन्होंने बताया कि परिचालक पद पर भर्ती के लिए 25 मार्च, 28 मार्च, 30 मार्च और 01 अप्रैल, 2026 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज, 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ और एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निकटतम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी आवास, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।