'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी
Sultanpur News - सुलतानपुर में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशाल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रमुख अतिथियों ने रैली को हरी झंडी दिखाई, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
सुलतानपुर, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जनपद में एक विशाल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अध्यक्षता में जिले भर में चल रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में आज नगर क्षेत्र में आयोजित इस रैली में महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केस कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राणा प्रताप पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. प्रीति प्रकाश सिंह व जिला महामन्त्री विजय त्रिपाठी ने शिरकत की।
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की।महिलाओं ने भरी हुंकार, दिखाया अपना सामर्थ्यस्कूटी सवार महिलाओं का काफिला जब नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा, तो हर तरफ नारी शक्ति का वैभव दिखाई दिया। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि देश के विकास और नीति निर्धारण में अब महिलाओं की भागीदारी और भी सशक्त होने वाली है।यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। आज की यह स्कूटी रैली हमारे अपनों के बीच इस विश्वास को जगाने के लिए है कि अब हमारी बहनें और बेटियां देश की तकदीर लिखने में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन