such behavior tarnishes country image Mayawati on youth congress performance at AI summit ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला; AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला; AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती

बीएसपी चीफ मायावती ने भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा आचरण देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

Sat, 21 Feb 2026 01:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
ऐसा बर्ताव देश की इमेज बिगाड़ने वाला; AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने कड़ी आपत्ति जताई है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस समिट में देश-विदेश के कई प्रमुख अतिथि आमंत्रित थे और यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था। ऐसे में इस तरह का आचरण देश की गरिमा और छवि को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का न होता तो बात अलग थी, लेकिन वैश्विक मंच पर इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन चिंता का विषय है। मायावती ने कहा कि विरोध दर्ज कराने के लोकतांत्रिक तरीके हो सकते हैं, लेकिन देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार उचित नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में यूथ कांग्रेस का क्यों प्रदर्शन, ट्रेड डील से एप्स्टीन तक का जिक्र
ये भी पढ़ें:भारत को मिलने वाली है एयर टैक्सी! AI समिट में दिखी; 8 मिनट में उड़ेगी 36 KM

इस प्रदर्शन को भाजपा ने देश की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास बताया। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कांग्रेस के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे हॉल नंबर पांच की लॉबी में करीब 15-20 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे, उन्होंने स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने प्रदर्शन को लेकर आपत्ति भी जताई, इसके बावजूद उनका प्रदर्शन जारी रहा।

कुछ ही देर में प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। प्रदर्शन के बीच मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल करीब दस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है। दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना दुखद है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा, अराजकता दर्शाता है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रहित नहीं, पारिवारिक और राजनीतिक हित ही सर्वोपरि है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस विरोध-प्रदर्शन ने कांग्रेस के अहंकार और हताशा को उजागर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर एक्शन, यूथ कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

केंद्रीय मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने कहा, कांग्रेस डरी हुई है। उन्हें इस बात की चिंता है कि इंडिया एआई समिट इतना सफल कैसे हुआ। हमें इस तरह के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। अगर कांग्रेस इसी मानसिकता के साथ काम करती और उन्हें हर चीज़ में रुकावट डालनी है, तो भगवान उन्हें सद् बुद्धि दे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।