Such a strict order by UP Firozabad DM, created panic among the officers and employees यूपी के इस जिले में डीएम का ऐसा सख्त फरमान, अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में डीएम का ऐसा सख्त फरमान, अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

यूपी में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ऐसा सख्त फरमान जारी किया है। इस फरमान के बाद  अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़कंप मचा गया है। डीएम ने निर्देश के साथ ही निगरानी करने को भी कहा है।

Tue, 9 June 2026 02:33 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में डीएम का ऐसा सख्त फरमान, अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जिलाधिकारी(DM) संतोष कुमार शर्मा ने मुख्यालय पर नहीं रुकने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फरमान जारी करते हुए कहा है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर निवास सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।डीएम के इस सख्त आदेश के बाद जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन अब मुख्यालय पर उपस्थिति और आवास व्यवस्था की निगरानी भी कर सकता है।

जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी किए गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि मंगलवार से कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2025 को इस संदर्भ में आदेश जारी किए थे कि सभी अधिकारी मुख्यालय पर ही रहकर अपने कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा है कि ऐसा देखा जा रहा है की अधिकांश अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे।

अवकाश के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा ही पत्रावली उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए

किसी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उनके हस्ताक्षर होना जरूरी है। डीएम ने कहा कि अवकाश के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा ही पत्रावली उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। बिना उनके हस्ताक्षर के किसी का भी अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा है कि सभी विभागों के अधिकारी दोपहर में कार्य पूरा करने से पहले ही मुख्यालय छोड़ देते हैं जो गंभीर विषय है। जिलाधिकारी के इस कदम को प्रशासनिक अनुशासन मजबूत करने और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रजिस्ट्री ऑफिस हाईटेक होंगे, बढ़ेंगी ये सुविधाएं, योगी के निर्देश
ये भी पढ़ें:हिरासत में मौत में 2 दरोगा व डॉक्टर को सजा, 29 साल पुराने केस में कोर्ट का फैसला

टोल से प्रतिदिन जाते हैं आगरा

अधिकारी अपने निजी वाहनों से प्रतिदिन टूंडला टोल को पार करते हैं। वे मुख्यालय छोड़ने के आदेश का कितना पालन कर पाएंगे यह समय बताएगा। हर साल अधिकारियों के आदेश जारी होते हैं और फिर ठंडे बस्ते में पहुंच जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सबसे ज्यादा आगरा जाते हैं। मुख्यालय के तमाम अधिकारी हैं जिनका परिवार आगरा रहता है और वे प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।