sub inspector and two constables suspended for allegedly beating up young man who had mentioned the name of BJP MLA भाजपा विधायक का नाम बताने पर पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा विधायक का नाम बताने पर पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड

कन्नौज में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक ने जब अपना नाम तो पुलिसकर्मी भड़क गए और लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सामने आने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

Wed, 5 Nov 2025 10:02 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कन्नौज
share
भाजपा विधायक का नाम बताने पर पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड

यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सौरिख थाने की खड़िनी चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा विधायक का नाम लेने पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवक को लाठियों से पीट दिया। वहीं, मामले की जानकारी हेने पर एसपी ने बुधवार को दारोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ तिर्वा को सौंपी गई है।

नगला गूढ़ा गांव के रहने वाले कैलाश राजपूत मंगलवार को किसी काम से बाइक से सौरिख बाजार आए थे। यहां से सामान लेने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। खड़िनी चौकी क्षेत्र के नहर पुल के पास पहुंचे तो वहां चेकिंग कर रहे दरोगा अंकित यादव, सिपाही विशाल मिश्रा और अरविंद यादव ने उन्हें रोक लिया। कैलाश ने बताया कि बाइक सीज करने के बाद दारोगा ने उनका नाम पूछा तो उन्होंने कैलाश राजपूत बताया। नाम सुनते ही दरोगा और सिपाही भड़क गए और लाठी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वह घर पहुंचे और मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को दी।

जानकारी होते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश राजपूत अपने तमाम समर्थकों के साथ पुलिस की पिटाई से घायल युवक को लेकर सौरिख थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को फोन पर घटना की जानकारी दी। बुधवार को सीओ की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, भाजपा के विधायक का नाम भी कैलाश राजपूत है। संभवत: विधायक का नाम सुनकर दरोगा-सिपाही भड़के और पिटाई कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संत प्रेमानंद के शिष्यों पर दुर्व्यवहार का आरोप, युवतियों ने जताई नाराजगी

जब बाइक सीज की तो फिर क्यों पीटा: विधायक

भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि जब पुलिस ने बाइक सीज कर दी थी तो फिर पिटाई करने का क्या मतलब था। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी अभी भी अपनी मानसिकता नहीं बदल पा रहे हैं। जब उस युवक ने अपना नाम कैलाश राजपूत बताया तो दरोगा और सिपाही भड़क गए और यह कहते हुए कि ज्यादा नेतागिरी करता है और फिर उसकी लाठियों से बेरहमीं से पिटाई कर दी। जबकि हकीकत में उसका नाम ही कैलाश राजपूत है। आखिर मेरे नाम पर दरोगा और सिपाही इतना क्यों भड़के।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरमाला के समय दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

हापुड़ में ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस पर किया हमला, वर्दी फटी

उधर, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे कुछ युवकों ने बुधवार रात गढ़नगर में नक्का कुआं रोड पर पुलिस पर हमला कर दिया। मामला बाग कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर कट का है, जहां पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में लगी थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर सवार लोगों ने अचानक पुलिस टीम से नोकझोंक शुरू कर दी, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि लाइ हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।