Stray dogs terrorize up an innocent child who left home was attacked and mauled to death forest यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक, घर से निकले मासूम पर बोला हमला, जंगल में नोचकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक, घर से निकले मासूम पर बोला हमला, जंगल में नोचकर मार डाला

बरेली जिले के शाही क्षेत्र में कुत्तों ने एक मासूम को नोचकर डाला मार डाला। बच्चा घर से निकला था। वह चलते-चलते जंगल की तरफ पहुंच गया। यहां कुत्तों ने बच्चे को देखते ही उस पर हमला बोल दिया।

Mon, 2 March 2026 05:53 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक, घर से निकले मासूम पर बोला हमला, जंगल में नोचकर मार डाला

Bareilly News: यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक फैला है। आए दिन ये कुत्ते लोगों पर हमला बोलकर उनकी जान ले रहे हैं। बरेली जिले के शाही क्षेत्र में कुत्तों ने एक मासूम को नोचकर डाला मार डाला। बच्चा घर से निकला था। वह चलते-चलते जंगल की तरफ पहुंच गया। यहां कुत्तों ने बच्चे को देखते ही उस पर हमला बोल दिया। बच्चे को ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को पूरी तरह से लहूलुहान कर चुके थे। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सुकली गांव निवासी खुर्शीदकाचार वर्षीय पुत्र अर्श सोमवार की दोपहर में अकेले घर से निकल गया। वह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर जंगल में पहुंच गया। जंगल में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने दोपहर में 1.30 बजे अर्श को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमला करने पर अर्श जमीन पर गिर गया। कुत्ते उसको नोंचने लगे। उसके काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। पिता ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे। कुत्ते जमीन पर गिरे अर्श को नुकीलें दांतों से नोंच रहे थे। अर्श का शरीर लहूलुहान था। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगा कर अर्श को उठाया। लेकिन तक तब मासूम अर्श की मौत हो चुकी थी। परिजन उसको घर ले गए। मासूम के लहूलुहान शव को देखकर घर में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में 7 साल की बच्ची को कुत्तों ने मार डाला; शहर में डेढ़ लाख खूंखार कुत्ते,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुत्ते के भौंकने पर भड़के युवक; पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तारी के बाद कान पकड़े

गांव में है आवारा कुत्तों का आतंक

गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। एक सप्ताह पूर्व इन्ही कुत्तों ने सलमान पर हमला कर घायल कर दिया था। चार दिन पूर्व कुत्तों ने सोनू को घायल कर दिया था। प्रधान पति विजयपाल ने कुत्ते किहीं से गांव के जंगल में आ गए हैं। रेंजर संतोष मठपाल ने बताया आवारा कुत्तों वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के स्कूल में कड़ी मशक्कत से पकड़ा गया तेंदुआ, 8 घंटे रहा दहशत का माहौल

कुत्तों ने दौड़ाया तो पेड़ पर चढ़कर बचाई सगी बहनों ने अपनी जान

वहीं दूसरी ओर लखनऊ के रहीमाबाद में भी कुत्तों की दहशत फैली है। एक सप्ताह पूर्व दो सगी बहनों को कुत्तों ने दौड़ा लिया था। सगी बहनें रुबीना और सबीना कुछ दूर भागकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। पेड़ पर चढ़कर दोनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर कुत्तों को खदेड़कर भगाया तब जाकर दोनों की जान बच सकी थी। रविवार तरौना गांव में कक्षा एक की छात्रा सात साल की अंशिका पर आवारा कुत्तों ने हमला करके नोचकर मार डाला था। ग्रामीण अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। तरौना गांव निवासी सगी बहनों रुबीना और सबीना ने बताया कि वह जंगल की तरफ बकरी चराने गईं थीं। दोनों बहनों को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर दोनों बहनो ने पेड़ चढ़ कर अपनी जान बचाई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।