Storms rain wreak havoc once again UP hailstorms hit several districts leaving 6 dead due falling trees and power lines यूपी में आंधी-बारिश ने एक बार फिर मचाई तबाही, कई जिलों में पड़े ओले, पेड़-बिजली गिरने से छह की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आंधी-बारिश ने एक बार फिर मचाई तबाही, कई जिलों में पड़े ओले, पेड़-बिजली गिरने से छह की मौत

यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। सोमवार सुूबह से ही कई जिलों में आंधी-बारिश से ने जमकर तबाही मचाई। कई जिलों में बारिश के कारण जलभराव हो गया तो कहीं पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। आंधी-बारिश के चलते छह लोगों की मौत भी हुई है। 

Mon, 4 May 2026 08:03 PMDinesh Rathour लखनऊ, हिन्दुस्तान टीम
share
यूपी में आंधी-बारिश ने एक बार फिर मचाई तबाही, कई जिलों में पड़े ओले, पेड़-बिजली गिरने से छह की मौत

UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बाराबंकी समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। कुछ जगहों पर पेड़ और बिजली खंभे टूटकर गिर गए, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत हुई है। बारिश का सर्वाधिक असर बिजली संकट और जलभराव के रूप में सामने आया। इससे लोग दिन भर परेशान हुए।

गोंडा में सोमवार को करीब दस बजे आए आंधी-तूफान सेदो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत गई है। आंधी तूफान से जिले सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। जिले के कई प्रमुख सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। मंडल मुख्यालय के तीन उपकेंद्रों को छोड़कर पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए थे बच्चे, आज 1 और टंकी चर्चा में; आंधी में लटकी

सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित

बलरामपुर में आफत बनकर आई आंधी-पानी से एक की मौत हुई। प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। एम्बुलेंस पर पेड़ गिरने से दबे चालक व सहयोगी को किसी तरह बाहर निकाला गया। होर्डिंग पोल गिरने से कई बाइकें क्षतिग्रस्त हुईं। दिन भर बिजली गुल रही। अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के संजलपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। प्रमुख मार्गों में जलभराव से घंटों आने जाने में परेशानी रही बहराइच में सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे से हुई तूफानी बारिश के दौरान कैसरगंज थाने के बढ़ौली के नत्थनपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। दर्जनों पेड़ उखड़कर गिर गए। 100 से अधिक बिजली पोल गिरे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप है। एप्रोच के लिए लगी लोहे की चादर बालू में धंस जाने से घाघरा सेतु के समानान्तर पैंटून पुल पर दो घंटे यातायात बाधित रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश-ओलों से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

आंधी-बारिश के चलते गुल हुई बिजली

श्रावस्ती में सुबह नौ बजे से आसमान में घने बादल छा गए और फिर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिर गये इससे यातायात प्रभावित हुआ। सबसे अधिक नुकसान बिजली का हुआ है। सुलतानपुर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश से बिजली गुल हो गई। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अयोध्या में सुबह अचानक मौसम बदल गया और घने बादल उमड़ पड़े। सड़कों पर अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में रामपथ सहित कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच योगी का निर्देश

झमाझम बारिश से कई जिलों के मोहल्लों में जलभराव

सीतापुर में बारिश और आंधी के बीच, मिश्रिख, तंबौर, रेउसा में पेड़ गिरे हैं। बारिश से कई जगह छह से सात घंटे बिजली प्रभावित रही है। कुछ जगह दिन भर बिजली नहीं आई। बाराबंकी में झमाझम बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। मेंथा, तरबूज व खरबूजे की फसलों में पानी भर जाने से नुकसान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत हुई। छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। आंधी में पेड़ गिरने से कई जगहों पर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई घंटे बिजली गुल रही।

आंधी-बारिश ले उड़ी बिजली, पानी को तरसे लोग

मेरठ में रविवार रात में आई आंधी और बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इस दौरान जगह-जगह फाल्ट हो गए। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। शहर में कहीं चार से पांच घंटे तो किसी इलाके में दस से 16 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। जिस कारण बिजली-पानी संकट से लोग परेशान हुए। इन्वर्टर तक फेल हो गए। रविवार रात में 50 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति फाल्ट के कारण चालू नहीं हो पाई। सोमवार सुबह देहात इलाकों में बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग की और फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति सुचारू कराई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।