Stampede Erupts During Dwarchar Ceremony Hosts and Guests Chased Down and Beaten Vehicles Vandalized द्वारचार के समय मची भगदड़, घराती-बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

द्वारचार के समय मची भगदड़, घराती-बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़

बाराबंकी जिले में आयोजित समारोह में जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत युवकों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। नशेड़ी युवकों ने बाराती और घरातियों को दौड़-दौड़ाकर पीटा।  

Thu, 7 May 2026 03:13 PMDinesh Rathour सुबेहा (बाराबंकी)
share
द्वारचार के समय मची भगदड़, घराती-बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी जिले में आयोजित समारोह में जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत युवकों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। नशेड़ी युवकों ने बाराती और घरातियों को दौड़-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने बारातियों की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा, उसमें भी जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस घटना में लगभग सात लोग घायल हो गए। अचानक गांव में आयोजित समामरोह में घुसे दबंगों के हमले से बराती पक्ष में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे दंबगों को खदेड़कर किसी तरह विवाह संपन्न कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरहरीर पर आरोपियो के खिलफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हे।

थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी भीखू गौतम की पुत्री ज्योति की शादी के लिए बुधवार की शाम अमेठी जिले के थाना इन्हौना गोपालपुर गांव से बारात आई थी। नास्ता पानी होने के बाद द्वारपूजा के लिए बारात द्वार पर पहुंच चुकी थी। घराती पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में जुटे थे। तभी अचानक गांव निवासी शमशेर सिंह, रंजीत, शुग्गू व दस अज्ञात लोग लाठी डंडों से लैस होकर द्वारपूजा स्थल पर पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लाठी डंडों से बरातियों व जनतियों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे बराती और घराती पक्ष में भगदड़ मच गई। हमलावर युवक वहां खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हा ‘पाठक’ नहीं ‘निषाद’ निकला, फेरों में गोत्र नहीं बता पाया, टूट गई शादी
ये भी पढ़ें:शादी की रस्मों के बीच मिर्गी का दौरा पड़ते ही गिरा दूल्हा, बिन दुल्हन लौटी बारात

पुलिस ने आरेपियों को बीच रास्ते से खदेड़ा

मारपीट की जानकारी होते ही गांव के बड़े बुजुर्ग वहां पहुंच गए और हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद सभी आरोपी गांव से दूर जाकर बीच रास्ते में खड़े हो गए। मेहमान खाना खाकर जब जाने लगे तो उनको बीच रास्ते में भी मारपीटा। घायल जनाती शिवा, अजीत, दीपू, सत्यम, रवि, रिंकू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में किया गया। लड़की के भाई अमित गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात

शादी में विवाद को लेकर मारपीट छह के खिलाफ केस

वहीं संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों व हॉकी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में लोहरौली मिश्र निवासी रामगोपाल चौधरी पुत्र स्व. योगेन्द्र चौधरी ने लिखा है कि मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे गांव में आयोजित एक शादी समारोह में विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर विपक्षी लामबंद हो गए। बुधवार को प्रिंस मिश्रा, अंकित यादव, शिवम चौधरी, अमर सिंह चौधरी, हरिओम चौधरी और दीपांशु चौधरी ने गाली-गलौज करते हुए रामकुमार गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और हॉकी से रामकुमार को बुरी तरह पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।