शादी की रस्मों के बीच मिर्गी का दौरा पड़ते ही बग्घी से गिरा दूल्हा, बिना दुल्हन लौटी बारात
शादी की रस्मों के बीच मिर्गी का दौरा पड़ते ही दूल्हा बग्घी से गिर गया।इसकी जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। बिना दुल्हन के बारात घर लौट गई।

UP News: बारात में बैंडबाजे बज रहे थे और आतिशबाजी के बीच बराती नाच रहे थे। द्वारचार की रस्म को लेकर घर की महिलाएं बग्घी पर बैठे दूल्हे का तिलक कर रही थीं कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि होश में आने के बाद दूल्हे को दोबारा दुल्हन के घर ले जाया गया। जब तक इसकी जानकारी दुल्हन को हो गई थी। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। बिना दुल्हन के बारात घर लौट गई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव में उझानी कोतवाली के एक गांव से बारात आई थी। गांव में बररात पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत किया। जश्न का माहौल था। रात करीब 11 बजे दूल्हे को बग्घी पर बैठाकर बारात चढ़ रही थी। बैंडबाजे पर बज रहे गानों में सब नाचने गाने में मस्त थे। दूल्हा जब दुल्हन के घर पहुंचा, तो द्वारचार की रस्म को पूरा करने के लिए महिलाएं तिलक कर रही थीं। तभी अचानक दूल्हा को मिर्गी का दौरा पड़ गया। देखते ही दूल्हा बग्गी से नीचे आ गिर गया। दूल्हा के बग्गी से गिरते ही बारात में हड़कंप मच गया। दूल्हा जमीन पर तपड़ने लगा। दूल्हे की हालत देखकर लोगों के होश् उड़ गए। बाराती और घरातियों ने उसे आनन-फानन में उघैती के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के कुछ देर बाद दूल्हे को होश आया।
फिर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन एवं परिजनों ने किया शादी से इंकार
दूल्हे को होश आने के बाद परिवार के लोग फिर दुल्हन के घर लेकर पहुंचे। तब तक दुल्हन को भी इस बात की जानकारी हो गई थी। यहां पर दुल्हन और उसके परिवार वालो ने शादी से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं,ऐसे में हम शादी नहीं करेंगे।
मान मनोव्वल पर नहीं बनी बात
रात से लेकर सुबह तक दूल्हा पक्ष के लोग शादी के लिए प्रयास करते रहे। दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई। यही नहीं नाते रिश्तेदारों के लिए भी बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन पक्ष बेटी की शादी को राजी नहीं हुआ। दुल्हन भी दूल्हे के साथ शादी करने को राजी नहीं हुई। दुल्हन का साफ कहना था कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। इसके बाद बुधवार दोपहर बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।




साइन इन