Special trains will be run on routes with the most passengers; a major relief for passengers जिस रूट पर होंगे अधिक यात्री, उधर चला दी जाएगी स्पेशल ट्रेन; यात्रियों के लिए बड़ी राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिस रूट पर होंगे अधिक यात्री, उधर चला दी जाएगी स्पेशल ट्रेन; यात्रियों के लिए बड़ी राहत

जिस रूट पर अधिक यात्री होंगे, उधर स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी। हर दो-दो घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

Mon, 2 March 2026 07:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जिस रूट पर होंगे अधिक यात्री, उधर चला दी जाएगी स्पेशल ट्रेन; यात्रियों के लिए बड़ी राहत

यूपी में होली पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। होली पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के आधार पर ही संबंधित रूट पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। किस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, इसके लिए अनारक्षित टिकट सिस्टम (यूटीएस) की हर दो-दो घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने भीड़ नियंत्रण सहित यात्रियों की सुविधा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए यूटीएस की प्रत्येक दो घंटे की रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा करते हुए डिमांड तुरन्त परिचालन विभाग को भेजने के निर्देश दिए। आरक्षण स्थिति, तत्काल बुकिंग तथा प्रतीक्षा सूची की नियमित समीक्षा कर उपलब्ध सीटों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। अनारक्षित यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त टिकट काउंटर एवं ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन संचालित रखने के निर्देश दिए। स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता एवं सहायता केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आरपीएफ / जीआरपी के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि..होली को लेकर अफसरों को योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:होली के हुड़दंग पर जब्त होंगी गाड़ियां, स्पेशल फोर्स तैनात; सख्ती से निपटेगी

सही उद्घोषणा किए जाने, कोच गाइडेंस सिस्टम का अतिरिक्त बैक अप बनाने, स्टेशनों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, वाटर टैप में पानी की उपलब्धता, वाटर वेडिंग मशीन का संचालन, खानपान यूनिट का प्रॉपर संचालन, वेटिंग रुम की प्रॉपर मैनिंग, दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं के साथ अन्य सभी यात्री सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। अनाधिकृत यात्रा रोकने एवं यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सघन टिकट जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/ एफएम सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएम, वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं संबंधित ईकाइयों के पर्यवेक्षक रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीफ इंजीनियर पर नगर आयुक्त ने भी लिया ऐक्शन, सख्त निर्देश भी दिए गए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।