SP spokesperson Manoj Yadav arrested on charges of casteist abuse and threats जातिसूचक गाली और धमकी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार, पार्टी ने पहले बताया था लापता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जातिसूचक गाली और धमकी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार, पार्टी ने पहले बताया था लापता

बाराबंकी में एक महिला को जाति सूचक गाली दिए जाने के मामले में पुलिस ने स के सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 

Fri, 13 Feb 2026 07:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
जातिसूचक गाली और धमकी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार, पार्टी ने पहले बताया था लापता

यूपी के बाराबंकी में रास्ता रोककर एक महिला को जाति सूचक गाली दिए जाने के मामले में सफदरजंग पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले सपा ने मनोज यादव के लापता होने की बात कही थी

थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम भगोलपुरवा की रहने वाली कलावती रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2004 में उनके पति द्वारा आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व सफदरगंज चौराहे के पास आरोपी ने उनका रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद से वह भय के कारण कई दिनों तक स्कूल नहीं जा सकीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा में आरक्षण पर घमासान, माता प्रसाद के आपत्तिजनक शब्द पर भड़के संजय निषाद

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनके पुत्र को भी रास्ते में रोककर गाली-गलौज व धमकी देता है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सफदरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सपा ने लापता होने का किया था दावा

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लापता होने की बात कही थी। सपा ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा था, 'टीवी पैनलिस्ट श्री मनोज यादव कल रात से लापता हैं। यह अत्यंत चिंताजनक और गंभीर विषय है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन तेज करे। उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ हाइवे पर तड़तड़ाई गोलियां, बदमाशों ने दिनदहाड़े की मुख्तार के शूटर की हत्या

पत्नी ने दर्ज कराया था केस

बता दें कि बीते दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इस बीच उनकी पत्नी द्वारा लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। सफदरगंज में हुई इस गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ मिल गया है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा जारी है।

एससी-एसटी के तहत दर्ज था मुकदमा

वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना सफदरगंज में दो दिन पहले छेड़छाड़ तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़े करदाताओं को बड़ी राहत, योगी सरकार ने उठाया यह महत्वपूर्ण कदम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।