Criminals shot dead a lawyer in broad daylight on the Lucknow Ayodhya highway barabanki लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तड़तड़ाई गोलियां, बदमाशों ने दिनदहाड़े की मुख्तार के शूटर की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तड़तड़ाई गोलियां, बदमाशों ने दिनदहाड़े की मुख्तार के शूटर की हत्या

बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर असेनी मोड़ पर शुक्रवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने कार सवार वकील को गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कई राउंड फायर किया और मौके से फरार हो गए।

Fri, 13 Feb 2026 04:09 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, बाराबंकी
share
लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तड़तड़ाई गोलियां, बदमाशों ने दिनदहाड़े की मुख्तार के शूटर की हत्या

यूपी के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर असेनी मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने मुख्तार अंसारी के शूटर और अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने लगभग दस राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर एडीजी लखनऊ ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के पास रहने वाले 45 साल के शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी, पत्नी व बेटा लखनऊ में रहते थे। शोएब महमूद किदवई पेशे से अधिवक्ता थे। शुक्रवार को वह अपनी कार से बाराबंकी आ रहे थे। इस बीच लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर असेनी मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार कुछ लोगों ने कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असराहल हराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने शोएब मोहम्मद किदवई को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि शोएब को तीन गोलियां लगी थीं। अधिवक्ता की हत्या की जानकारी होते ही सैकड़ों अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समाधि पर पेशाब करने से टोकने पर युवक की हत्या, गेस्ट हाउस में तोड़फोड़

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जेलर हत्याकांड में सामने आया था शोएब का नाम

शोएब बॉबी का नाम जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। जेलर की हत्या चार फरवरी 1999 को की गई थी। जेलर तिवारी जब राजभवन के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, सपा के बागी विधायक अभय सिंह, चंदनl नेगी, बउवा तिवारी समेत दर्जन भर से अधिक लोग नामजद हुए थे।

मुख्तार अंसारी का शॉर्प शूटर

शोएब को मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बताया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक शोएब का संबंध मुख्तार अंसारी से था। इस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित करीब पांच मुकदमे बाराबंकी नगर कोतवाली व लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हैं। वह नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।