Five members of a family commit suicide together in a shocking incident in Mathura मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर मिले दूध के गिलास, दीवार पर एक संदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर मिले दूध के गिलास, दीवार पर एक संदेश

यूपी के मथुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। मौके पर दूध के गिलास मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि दूध में जहर मिलाकर सभी ने सुसाइड किया है।

Tue, 10 Feb 2026 11:58 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर मिले दूध के गिलास, दीवार पर एक संदेश

यूपी के मथुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। महावन के गांव खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों लाश मिली है। शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि पांचों ने दूध में जहर मिलाकर एक साथ सुसाइड कर लिया है। मरने वालों में पति-पत्नी एक बेटा और दो बेटियां हैं। देर रात किसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह जब सभी नहीं उठे तो परिजनों और आसपास के लोगों घटना की जानकारी हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ले रही है। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार रसोई की दीवार पर आत्महत्या को लेकर संदेश लिखा है।

बताया जाता है कि खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह जब परिवार का कोई सदस्य घर से नहीं निकला तो लोगों को शंका हुई। देखा गया कि मनीष के साथ ही उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव घर में पड़े हुए थे। एक साथ पांच शवों के देख चीख पुकार मच गई। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं, तुम्हारी..., धमकी देने वाली बैंककर्मी का नया वीडियो, बताया पूरा मामला

पुलिस के अनुसार घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए मनीष के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल सीजेएम ने नियमों की अनदेखी की, अनुज चौधरी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
ये भी पढ़ें:हम दो-हमारे दो दर्जन, AIMIM यूपी अध्यक्ष बोले- ज्यादा जनसंख्या देश की ताकत

फिलहाल परिवार के लोग भी घटना से हैरान हैं। मनीष के भतीजे ने बताया कि सुबह देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो हम लोगों ने गेट को तोड़ा दिया। अंदर पहुंचे तो सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि 2018 में मनीष और सीमा की शादी हुई थी। किसी प्रकार के विवाद का मामला सामने नहीं आ रहा है। किसी से लड़ाई झगड़े की बात से भी परिवार वाले इनकार कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।