SP MP Ziaur Rahman Barq compared to Ravan, Pramod Krishnam said- Yogi Adityanath is Arjun सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की रावण से तुलना, प्रमोद कृष्णम बोले- योगी आदित्यनाथ अर्जुन हैं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की रावण से तुलना, प्रमोद कृष्णम बोले- योगी आदित्यनाथ अर्जुन हैं

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रामलीला कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क को लेकर विवादित बयान दिया। जियाउर्रहमान बर्क की रावण से तुलना कर दी। वहीं योगी आदित्यनाथ को अर्जुन बताया है।

Wed, 1 Oct 2025 07:04 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की रावण से तुलना, प्रमोद कृष्णम बोले- योगी आदित्यनाथ अर्जुन हैं

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को यूपी के संभल नगर पालिका मैदान में आयोजित श्रीरामलीला कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने जियाउर्रहमान बर्क की रावण से तुलना कर दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो लोग नफरत फैलाते हैं, उनका अंत निश्चित है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को अभिमन्यु समझते हैं, लेकिन वास्तव में वह अर्जुन हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म को समाप्त करने की कोशिशें हजारों वर्षों से होती रही हैं, लेकिन हिंदू कभी झुके नहीं और न ही धर्म या राष्ट्र के नाम पर समझौता किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कई ‘रावण’ मौजूद हैं और उनका अंत तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईवे-एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में 5 से 50 रुपये की हुई कमी, यात्रियों को राहत
ये भी पढ़ें:यूपी में बारिश का दौर जारी रहेगा, 30 से अधिक जिलों में गरज-चमक, बिजली भी गिरेगी

देश की मौजूदा राजनीति पर कटाक्ष करते हुए आचार्य ने कहा कि कई नेता समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सीनियर नेता आजम खान के रिश्तों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता ‘बेमेल’ है और यह अब टूटने की कगार पर पहुंच चुका है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून का राज ही चलेगा और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा। उनके इस बयान ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। समर्थकों ने जहां इसे हिंदू आस्था की रक्षा का स्वर बताया, वहीं विरोधियों का कहना है कि धार्मिक मंच से इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी से समाज में तनाव फैल सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।