Toll tax on highways and expressways reduced by 5 to 50 rupees, providing relief to travelers हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में 5 से 50 रुपये की हुई कमी, यात्रियों के लिए राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में 5 से 50 रुपये की हुई कमी, यात्रियों के लिए राहत

एनएचएआई के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है।  हाईवे-एक्सप्रेसवे के सभी टोल पर टैक्स में 5 से 50 रुपये की कमी हुई। एक अक्तूबर से टोल की नई दरों से ही वसूली का आदेश दिया गया है।

Wed, 1 Oct 2025 05:34 AMDeep Pandey मेरठ, हिन्दुस्तान
share
हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में 5 से 50 रुपये की हुई कमी, यात्रियों के लिए राहत

एनएचएआई के हाईवे, एक्सप्रेसवे के सभी टोल पर टोल टैक्स की दरों में एक अक्तूबर से थोड़ी राहत दे दी गई है। करीब पांच रुपये से 50 रुपये तक टोल की दरों में एक अक्तूबर से कमी कर दी गई है। एक अक्तूबर से टोल टैक्स की नई दरों से ही वसूली का आदेश दे दिया गया है।

एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मूल्य सूचकांक में परिवर्तन के कारण मुख्यालय से लखनऊ, मेरठ समेत देश भर के सभी हाईवे, एक्सप्रेसवे के टोल की दरों में कमी का आदेश दिया गया है। टोल की नई दरों को एक अक्तूबर से ही लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस कारण एनएचएआई ने सभी टोल कंपनियों को मुख्यालय के निर्देश के तहत टोल की नई दरों को तय करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार चार पहिया वाहनों में करीब पांच रुपये से भारी वाहनों के शुल्क में 50 रुपये तक की कमी होने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इंस्पेक्टर ने तीन करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जुटाई, भ्रष्टाचार का केस

इस तरह हाईवे, एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को थोड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार की रात से ही टोल प्लाजा पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। माना जा रहा है कि एक अगस्त से वार्षिक टोल शुल्क लागू होने के कारण भी टोल की दरों को संशोधित करने का निर्देश दिया गया है। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अक्तूबर से सभी टोल की दरें संशोधित हो जाएंगी।

मेरठ जिले में इन टोल में होगी कमी

-सिवाया टोल, काशी टोल, मवाना टोल, भूनी टोल, बुलंदशहर टोल आदि में नई दरें लागू होंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।