sp MP Iqra Hasan makes major announcement regarding temple will donate 10 lakh rupees from her MP fund मंदिर को लेकर सांसद इकरा हसन की बड़ी घोषणा, सांसद निधि से देंगी 10 लाख रुपये, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिर को लेकर सांसद इकरा हसन की बड़ी घोषणा, सांसद निधि से देंगी 10 लाख रुपये

स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 173वीं जयंती के अवसर पर गुरु गद्दी ऊन में महान संत समागम में पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा, रविदास मंदिर में निर्माण कार्यो के लिए वह सांसद निधि से 10 लाख रूपये देंगी।

Thu, 30 Oct 2025 08:02 PMDinesh Rathour शामली
share
मंदिर को लेकर सांसद इकरा हसन की बड़ी घोषणा, सांसद निधि से देंगी 10 लाख रुपये

कैरान लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन ने बड़ी घोषणा की है। सांसद ने मंदिर निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 173वीं जयंती के अवसर पर गुरु गद्दी ऊन में महान संत समागम में पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा, रविदास मंदिर में निर्माण कार्यो के लिए वह सांसद निधि से 10 लाख रूपये देंगी।

संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सिद्धपीठ स्वामी ज्ञानभिक्षुक मंदिर में पहुंची कैराना सांसइ इकरा हसन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे संतो के दरबार में सेवा देने और संगत का दीदार करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि संत समागम एक धार्मिक कार्यक्रम है और इन कार्यक्रमों का राजनीतीकरण नहीं होना चाहिए परन्तु जातिवादी मानसिकता के कारण चंद मुट्ठीभर लोग बहुजन समाज के संतो महापुरुषों की विचारधारा के प्रचार में अड़चन पैदाकर अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करते है। इस दौरान उन्होने ऊन रविदास मंदिर में दस लाख रुपये देने की घोषणा की। जिससे मंदिर में निर्माण कार्य कराये जायेगे।

हामिद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलीं थीं सांसद इकरा हसन

वहीं दूसरी ओर सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में पिकअप चालक हामिद अली की हत्या के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को कैराना सांसद इकरा हसन मृतक के पैतृक गांव खेड़ा अफगान पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सांसद ने घटना को निर्मम और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस वक्त पूरा परिवार भय और पीड़ा के बीच है, और वे स्वयं उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र व निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान परिजनों ने सांसद को पूरी घटना का विवरण बताया और सुरक्षा की चिंता जताई। सांसद ने उन्हें भरोसा दिया कि राज्य व केंद्र सरकार स्तर पर परिवार को आर्थिक व कानूनी सहायता दिलाने का कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि हामिद अली की मौत के बाद लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके में रह रही विधवा ने बच्चे को दिया जन्म, प्रेमी ने मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में ग्राम समाज की जमीन पर अब नहीं हो पाएगा यह काम, लगेगी रोक
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।