पति की मौत के बाद से मायके रह रही विधवा ने दिया बच्चे को जन्म, प्रेमी ने मार डाला
सिद्धार्थनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पालीथीन में एक नवजात शिशु का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यूपी में सिद्धार्थनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पालीथीन में एक नवजात शिशु का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं वहीं बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला पति की मौत के बाद पांच साल से मायके में रह रही है।
महिला ने अपने प्रेमी पर नवजात की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि पति की मौत के बाद वह पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसे गांव निवासी एक युवक से प्रेम हो गया था। वह 18 माह से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। आठ महीने पहले जब वह गर्भवती हुई तो शादी का दबाव बनाया पर वह बार-बार बहाना बनाकर टालता रहा। 23 अक्टूबर को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। उसी दिन उसके प्रेमी ने उसे बताया कि बच्चा बीमार है। उसको कुछ दिनों के लिए अस्पताल के जार में रखना पड़ेगा। वह बच्चे को लेकर चला गया।
बच्चे को मारकर पालीथीन में भरकर गांव के पूरब पांच सौ मीटर दूर सूखे तालाब में फेंक दिया। वह बताता रहा कि बच्चा अस्पताल में भर्ती है। बुधवार रात में गांव वालों ने बताया कि एक नवजात बच्चे का शव गांव के पूरब पालीथीन में पड़ा है। मैंने जाकर देखा पहचान करने के बाद महिला ने 112 पर फोनकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन