SP MLA Om Prakash begins praising Yogi government right front MP Afzal Ansari find out what he said सांसद अफजाल अंसारी के सामने ही योगी सरकार की तारीफ करने लगे सपा विधायक ओम प्रकाश, जानें क्या कहा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सांसद अफजाल अंसारी के सामने ही योगी सरकार की तारीफ करने लगे सपा विधायक ओम प्रकाश, जानें क्या कहा

जीर्णोद्धार कार्यक्रम में पहुंचे सपा विधायक ने सांसद अफजाल अंसारी के सामने ही योगी सरकार की तारीफ करनी शुरू कर दी। सपा विधायक ने कहा, योगी सरकार में जो काम हुए इससे पहले किसी सरकार में नहीं किए गए।

Mon, 11 May 2026 08:41 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share
सांसद अफजाल अंसारी के सामने ही योगी सरकार की तारीफ करने लगे सपा विधायक ओम प्रकाश, जानें क्या कहा

Ghazipur News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इन दिनों यूपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। हमीरपुर सांसद के विवादित बयानबाजी के बाद अब सपा विधायक द्वारा योगी सरकार को लेकर की गई तारीफ की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। योगी सरकार की तारीफ भी सपा विधायक ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के सामने ही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र स्थित एसकेबीएम कॉलेज में जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आयोजन था।

कार्यक्रम में जमानिया से सपा के विधायक ओम प्रकाश सिंह और सपा सांसद अफजाल अंसारी भी पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ही सपा विधायक योगी सरकार के कामों की तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा, यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही अलंकार योजना बेहद सराहनीय है और शिक्षा संस्थानों के विकास के लिए यह एक बड़ा कदम है। इससे पहले कोई भी इस तरह का काम नहीं कर पाई है। विधायक ने यह सब बातें उस समय कहीं जब सपा सांसद अफजाल अंसारी भी पास में ही मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए सांसद

योगी सरकार ने अच्छे से चलाई अलंकार योजना

ओम प्रकाश सिंह ने कहा, सरकार ने अलंकार योजना बहुत अच्छे तरीके से चलाई है। इस योजना की जितनी तारीफ की जाए वह काम है। उन्होंने आगे कहा, शिक्षण संस्थाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है और किसी भी प्रदेश का भविष्य उसके विद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थिति तय होता है। ऐसे पुराने शिक्षण संस्थानों के जीर्णोद्धार की दिशा में सरकार का काम स्वागत योग्य है। सपा विधायक ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को बेहत संसाधन मिलेंगे तो वहां पढ़ने वाले छात्रों को भी गुण्वत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, शिक्षा को लेकर इससे पहले किसी भी सरकार ने सोचा नहीं था और न ही इसको लेकर किसी ने कोई पहल की थी। वर्तमान सरकार के प्रयासों से कई पुराने कॉलेजों और विद्यालयों की दिशा बदल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश फैला रहे भ्रम; PM मोदी की जनता से बचत की अपील को BJP ने बताया दूरदर्शित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेलवी मौलाना ने अखिलेश पर दागे सवाल, कहा- मुसलमानों को विकल्प खोजना होगा

सपा सांसद ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

वहीं दूसरी ओर महंगाई और स्मार्ट मीटर मामले में सरकार का विरोध करते-करते सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बोल बिगड़ गए। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के बयान की निंदा करते हुए देर शाम उनका पुतला फूंका है। उधर, सांसद ने कहा कि देश मंहगाई सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। पीएम इसके जिम्मेदार हैं। मुझे अपने बयान पर कोई खेद नहीं है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस बाबत बात करने से इनकार कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।