sp leader shrugged off accusations yet petrol pumps sealed pistol license cancelled due to charges on son सपा नेता ने झाड़ा पल्ला, फिर भी सील हुए पेट्रोल पंप; बेटे पर लगे आरोप से छिना पिस्टल का लाइसेंस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा नेता ने झाड़ा पल्ला, फिर भी सील हुए पेट्रोल पंप; बेटे पर लगे आरोप से छिना पिस्टल का लाइसेंस

रामपुर में इंडियन ऑयल कंपनी के एरिया मैनेजर सेल्स की कार पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई थी, जिसमें पुलिस ने सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर को जेल भेजा था। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की थी, जिसका लाइसेंस सुरेंद्र सागर के नाम था। लाइसेंस DM कोर्ट ने निरस्त कर दिया है।

Sat, 21 March 2026 09:03 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, रामपुर
share
सपा नेता ने झाड़ा पल्ला, फिर भी सील हुए पेट्रोल पंप; बेटे पर लगे आरोप से छिना पिस्टल का लाइसेंस

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर की पिस्टल का लाइसेंस डीएम कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। आरोप है कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल का बेटे ने दुरुपयोग किया है। मालूम हो कि रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के एरिया मैनेजर सेल्स की कार पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई थी, जिसमें पुलिस ने सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर को जेल भेजा था। वहीं, अनियमितताओं के आरोप में तीन पेट्रोल पंप भी शनिवार को सील करते हुए, एक का डीजल बिक्री का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। जबकि, दो पंपों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के बाद चर्चा थी कि ये पेट्रोल पंप सपा नेता से संबंधित हैं हालांकि सपा नेता ने सील किए गए पेट्रोल पंपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे न तो उनके नाम हैं और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम।

सुरेंद्र सिंह सागर बसपा में काफी समय तक जिलाध्यक्ष से लेकर जोन को-आर्डिनेटर तक रहे थे। बसपा सरकार में ही वह राज्यमंत्री भी रहे थे। पिछले साल उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था, जिस पर उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली थी। पिछले ही महीने उन्हें सपा ने प्रदेश सचिव बनाया था। मालूम हो कि 14 जनवरी 2026 को आवास विकास कालोनी में किराये पर रहने वाले इंडियन आयल कंपनी के एरिया मैनेजर सेल्स अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और भतीजे नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की थी, जिसका लाइसेंस सुरेंद्र सागर के नाम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IOC मैनेजर की कार पर फायरिंग, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री का बेटा और भतीजा गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी। जिस पर डीएम कोर्ट से सुरेंद्र सागर को नोटिस जारी किया गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद डीएम कोर्ट ने सुरेंद्र सागर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। उधर, शनिवार को इंडियन ऑयल के तीन पेट्रोल पंपों पर बिक्री पर रोक लगाते हुए सील कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि अनियमितताओं के चलते तीन पेट्रोल पंप सील किए हैं। इनमें से दो के लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है जबकि, एक पंप के डीजल बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फायरिंग मामले में सपा नेता सुरेंद्र सागर के बेटे व भतीजे की जमानत मंजूर

क्या बोले सपा नेता

सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि डीएम कोर्ट से पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किए जाने के आदेश की जानकारी मिली है। आदेश का हमारे अधिवक्ता अध्ययन करेंगे, उसके बाद ही आगे क्या विधिक कार्रवाई करेंगे, तय होगा। वहीं, जिन तीन पेट्रोल पंप को सील किया गया है, वह न मेरे नाम हैं और न ही मेरे परिवार के किसी सदस्य के नाम हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।