महिलाओं को सम्मान व आरक्षण की दी जानकारी
Sonbhadra News - दुद्धी में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रंजनामणि चौधरी ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की। भाजपा नेता शारदा खरवार ने प्रधानमंत्री की ओर से महिलाओं के सम्मान और आरक्षण योजना का उल्लेख किया। इस सम्मेलन में कई प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।

दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत दुद्धी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन खंड विकास कार्यालय दुद्धी के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजनामणि चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री शारदा खरवार, जिला मंत्री विधानसभा संयोजक सुषमा सिंह गौड रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। भाजपा जिला मंत्री शारदा खरवार ने देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान महिलाओं के आरक्षण योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन को चिह्नित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 13 अप्रैल 2026 को एक विशेष सम्मेलन को संबोधित किया।
यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सुरक्षित सीटें आरक्षित करता है, जिसे ऐतिहासिक बताते हुए 2029 तक लागू करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। मुख्य अतिथि रंजना चौधरी ने कहां कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देने के लिए लागू करने पर विचार किया जा रहा है, साथ ही साथ देश में महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मीरा सिंह गौड़, मनोज सिंह बबलू, दीपक शाह, वीरेंद्र चौधरी, पीयूष कसेरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन