Empowering Women BJP s Commitment to Women Development and 33 Reservation Bill महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

Etawah-auraiya News - इटावा में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

Thu, 16 April 2026 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share
महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार

इटावा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा है कि भाजप सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ध्यान महिलाओं पर है। राशन कार्ड बनाने के लिए महिलाओं के नाम को आगे रखा । जनधन के खाते महिलाओं के नाम से खुलवाए गए और लखपति दीदी सहित जैसी कई योजनाएं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए संचालित की जा रही हैं। यहां आयोजित सम्मेलन में सदर विधायक ने कहा कि देश की संसद से महिलाओं को बहुत बड़ा तोहफा मिलने जाना है, जिससे महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण पाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़-चढ़कर कर देंगी। राजनैतिक क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी जिससे वह सदन में अपनी आवाज बुलंद तरीके से रख सकेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

विश्ष्टि अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हर क्षेत्र की महिलाओं ने मोदी सरकार की प्रशंसा की है। महिलाओं को इस बिल के बारे में बताया कि आखिर कैसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की तकदीर बदलेगी।प्रो. डॉ.पदमा त्रिपाठी ने कहा कि ये एक बहु सम्मानपूर्ण कदम है महिलाओं के लिए. इस 33 प्रतिशत आरक्षण से वो अपने आप को सिद्ध कर पाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है। डॉ ममता सिंह, डा. शीला पाल, डॉ अर्चना, डा. नीतू , महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष कामना सिंहख् शोभा गुप्ता, नेहा सिंह ने संबोधित किया।जिला उपाध्यक्ष राधा पाल, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, सोनिया सिंह चक, सोनी कठेरिया, ज्योति कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विनीत राजपूत, मंडल महामंत्री विनीता कुशवाहा मौजूद रहींइटावा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सदर विधायक सरिता भदोरिया के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास से रवाना किया। यह रैली नुमाइश चौराहा , पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, एसपी चौराहा, डीएम चौराहा होते हुए वृंदावन गार्डन तक गई। वहीं सम्मेलन हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन पर शहर में निकाली स्कूटी रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।