Y नारी शक्ति वंदन अधिनियम देगा नारी शक्ति को प्रोत्साहन : विधायक, Amroha Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देगा नारी शक्ति को प्रोत्साहन : विधायक

Amroha News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति व

Fri, 17 April 2026 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देगा नारी शक्ति को प्रोत्साहन : विधायक

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने जा रहा है, जिसमें भारतीय महिला शक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित पार्टी की बैठक में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने उक्त बात कही। कहा कि इससे न केवल महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण होगा बल्कि, नारी शक्ति को मजबूती मिलेगी। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, संजय शर्मा, कपिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल-दर्शना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति सम्मान का प्रतीक है : सुधीर सैनी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औरतों को हक देने में और देरी सही नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।