सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मोहर्रम पर्व
Sonbhadra News - सोनभद्र। मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली
सोनभद्र। मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें।
यदि किसी प्रकार की अफवाह अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन