smart prepaid electricity meter convert to postpaid balance security money update रातभर में सभी प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर हो जाएंगे पोस्ट पेड, बचे बैलेंस का क्या होगा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रातभर में सभी प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर हो जाएंगे पोस्ट पेड, बचे बैलेंस का क्या होगा?

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। 9 मई की रात से प्रदेश के सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 मई तक पूरी हो जाएगी। इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बैलेंस कटने और मीटर तेज चलने जैसी शिकायतों से राहत मिलेगी।

Thu, 7 May 2026 11:19 AMYogesh Yadav अरविंद यादव वाराणसी
share
रातभर में सभी प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर हो जाएंगे पोस्ट पेड, बचे बैलेंस का क्या होगा?

यूपी के बिजली ग्राहकों को बड़ी सौगात देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्ट पेड में बदलने का ऐलान हुआ है। प्रीपेड से पोस्टपेड में करने की तारीख भी आ गई है। प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की पूरी प्रक्रिया एक रात में पूरी हो जाएगी। 9 मई की रात से प्रक्रिया शुरू होगी और 10 मई तक सभी मीटर पोस्टपेड हो जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पोस्टपेड होने पर बिजली ग्राहकों की कई समस्याओं का हल हो जाएगा। उपभोक्ताओं को मीटर तेज चलने, अधिक बिल आने और बिना बिजली उपयोग के बैलेंस कटने जैसी शिकायतों से मुक्ति मिल जाएगी।

बचा बैलेंस बिजली बिल में जुड़ेगा

लोगों को यह शंका है कि प्रीपेड में कराए गए रिचार्ज का क्या होगा? अधिकारियों के अनुसार प्रीपेड मीटर का बैलेंस पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। जैसे ही प्रीपेड मीटर कन्वर्ट होंगे, वैसे ही उनका बचा बैलेंस महीने के अंतिम में बनने वाले बिल में स्वत: जुड़ जाएगा। इसका पूरा डिटेल बिजली बिल में अंकित होगा।

पूर्वांचल में एमडी कर रहे निगरानी

पूर्वांचल के जिलों में स्मार्ट मीटरों के मोड परिवर्तन की निगरानी पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार खुद करेंगे। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 30 लाख 17 हजार 147 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। वाराणसी जोन प्रथम के 11 डिविजनों में 2.20 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटरों उपभोक्ता हैं। एमडी मीटर लगाने वाली कंपनी जीएमआर और जीनस के अफसरों के साथ मोड परिवर्तन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर; हर माह 10 तक बिजली बिल, 25 तक डेडलाइन, जानिए नए नियम

चार लाख उपभोक्ता नहीं कर रहे थे मीटर रिचार्ज

पूर्वांचल के 4.11 लाख उपभोक्ता प्रीपेड मीटर रिजार्च नहीं कर रहे थे। बनारस में इनकी संख्या लगभग 12 हजार थी। जांच में सामने आया कि मीटर चार्ज न कराने वाले अनेक उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं तो कुछ खाली परिसर पर मीटर लगे थे। विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर केस कराया था।

उपभोक्ताओं से वापस लेंगे सिक्योरिटी मनी

मीटर पोस्टपेड होने के बाद उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी मनी ली जाएगी। यह राशि बिजली बिल में जोड़कर भेजी जाएगी। बड़े उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी किस्त में ली जाएगी।

स्मार्ट मीटर की खामियां जस की तस : उपभोक्ता परिषद

लखनऊ। वर्ष 2019 से 2022 के बीच लगे 12 लाख स्मार्ट मीटरों में जो खामियां केंद्र सरकार की टीम ने पाई थीं, वही कमियां मौजूदा समय में लग रहे स्मार्ट मीटरों में भी हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर की पुरानी खामियों को नजरअंदाज कर के प्रदेश भर में नए सिरे से स्मार्ट मीटर लगाने पर सवाल उठाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर शादाब जकाती पर नई मुसीबत, ज्वेलरी शोरूम खुलते ही बंद, कांप्लेक्स सील
ये भी पढ़ें:बदमाशों पर कहर बनकर टूटी UP पुलिस, दो का एनकाउंटर, 4 दिन में 4 को मार गिराया

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा प्रदेश में लगाए गए 12 लाख स्मार्ट मीटरों की जांच केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने की थी। सितंबर 2023 में टीम ने रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में जो कमियां गिनाई गई थीं, वे अब लग रहे स्मार्ट मीटरों में भी हैं।

अवधेश ने कहा कि अगर आरडीएसएस के तहत लग रहे इन स्मार्ट मीटरों में उपभोक्ता हितों के मानकों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया गया होता तो पूरी परियोजना सवालों के घेरे में नहीं आती। तब रिपोर्ट में बताया गया था कि उपभोक्ताओं को तीन से छह महीने के विलंब से एसएमएस अलर्ट नहीं मिल रहे। चेक मीटर की स्थापना में अनियमितता बरती गई थी। उपभोक्ताओं पर नियमविरुद्ध अतिरिक्त भार डाला जा रहा था। मीटर नेटवर्क में बाधा थी, जिससे डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन प्रभावित हो रहा था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।