Siddharthnagar student fall sick at center during UP Board Exam Died of Heart Attack यूपी बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र पर तबीयत बिगड़ी, मौत से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र पर तबीयत बिगड़ी, मौत से हड़कंप

यूपी के सिद्धार्थनगर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार के गायत्री पब्लिक स्कूल स्थित यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र के गेट पर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गयी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

Thu, 19 Feb 2026 09:00 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, सिद्धार्थनगर
share
यूपी बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र पर तबीयत बिगड़ी, मौत से हड़कंप

यूपी के सिद्धार्थनगर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार के गायत्री पब्लिक स्कूल स्थित यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र के गेट पर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गयी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी, पोस्ट उदयराज निवासी रवि यादव (17) पुत्र राधेश्याम यादव 12वीं का छात्र था। बुधवार को गायत्री पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में वह हिंदी की परीक्षा देने पहुंचा था। रवि जैसे ही मुख्य गेट पर पहुंचा, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन और साथ के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने रवि यादव को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: नोटिस पाए दो करोड़ से ज्यादा वोटरों को दौड़-धूप से राहत, अब नई व्यवस्था

दोनों पॉलियों में 3690 रहे अनुपस्थित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा थी, जिसमें सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। सुबह पहली पाली शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज लेकर केंद्रों पर पहुंच गए थे। कई केंद्रों पर अभिभावक भी बाहर इंतजार करते नजर आए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। दोनों पॉलियों में 3690 परीक्षार्थी अनुपथित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बरेली से 4 और लखनऊ से 10 होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी,देखें शेड्यूल

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जांच की गई। जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई का निरीक्षण कर शासन-प्रशासन से निर्गत आदेशों-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के कहने पर प्रेमिका के घर में घुसे दोस्त, आहत युवती ने लगाई फांसी

डीआईओएस अरुण कुमार ने श्रीसिहेंश्वरी इंटर कॉलेज, शहर के विद्या मंदिर मंदिर इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। बनाए गए सचल दल भी लगातार भ्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 प्रभावी रही और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। वहीं शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में सख्ती के कारण 26 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और 12 ने इंटर की परीक्षा छोड़ दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।