Shukla family of Gonda has been serving in the army for 185 years Tanmay will now become a lieutenant 185 साल से सेना में सेवा दे रहा शुक्ला परिवार, अब पांचवीं पीढ़ी के तन्मय बनेंगे लेफ्टिनेंट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

185 साल से सेना में सेवा दे रहा शुक्ला परिवार, अब पांचवीं पीढ़ी के तन्मय बनेंगे लेफ्टिनेंट

गोंडा के शुक्ला परिवार ने 185 वर्षों की अवधि में भारतीय सेना को लगातार पांच पीढ़ियों से सैनिक देकर इतिहास रच दिया है। उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया जाएगा। तन्मय अपने पूर्वज हवलदार द्वारा 1841 में शुरू की गई गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

Sat, 7 March 2026 09:24 AMPawan Kumar Sharma गोंडा
share
185 साल से सेना में सेवा दे रहा शुक्ला परिवार, अब पांचवीं पीढ़ी के तन्मय बनेंगे लेफ्टिनेंट

यूपी के गोंडा जिले के मनकापुर तहसील क्षेत्र के महेवा नानकार के शुक्ला परिवार ने 185 वर्षों की अवधि में भारतीय सेना को लगातार पांच पीढ़ियों से सैनिक देकर इतिहास रच दिया है। लेफ्टिनेंट तन्मय शुक्ला को शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया से भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया जाएगा। वह अपने पूर्वज हवलदार करता राम शुक्ला द्वारा 1841 में शुरू की गई गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

शुक्ल परिवार ने भारत के सैन्य इतिहास के कुछ सबसे निर्णायक क्षणों में सेवा की है। यह वंशावली हवलदार करता राम शुक्ला (1841-1859) से शुरू होती है, जो 32 बंगाल नेटिव इन्फैंट्री में थे। फिर नायक हरि नारायण शुक्ला (1907-1923), लेफ्टिनेंट कर्नल निवास शुक्ला (1954-1990), कर्नल बिपिन कुमार शुक्ला (1995-वर्तमान) तक जारी है। अब पांचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट तन्मय शुक्ला कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवाओं को रोजगार के लायक बनाने पर बड़ा खर्च करेगी योगी सरकार, 3349 करोड मंजूर

आधुनिक युग में जब युवा इंजीनियरिंग स्नातक उच्च वेतन वाले कॉर्पोरेट करियर की ओर आकर्षित होते हैं। तब तन्मय शुक्ला ने एसआरएम चेन्नई से कंप्यूटर साइंस बीटेक के बाद सेना में सेवा देने का मार्ग चुना। आईटी क्षेत्र में शानदार करियर बावजूद, उन्होंने अपने परिवार की सैन्य परंपरा का सम्मान करने का विकल्प चुना। कर्नल बिपिन कुमार शुक्ला ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे बेटे ने इसकी चुनौतियों और पुरस्कारों को समझते हुए, स्वेच्छा से इस मार्ग को चुना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद क्रैक किया यूपीएससी

लेफ्टिनेंट तन्मय शुक्ला को आर्टिलरी रेजिमेंट जिसकी उनके पिता ने कमान संभाली थी, प्राप्त हुई है। इससे वे यूनिट में पिता-पुत्र अधिकारियों की दूसरी पीढ़ी बन गए हैं। शुक्ला परिवार की प्रतिबद्धता सैन्य सेवा से आगे तक फैली हुई है। सितंबर 2020 में, स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल निवास शुक्ला ने सैनिक परमार्थ चिकित्सालय की स्थापना की। जो ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित समुदायों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों का कमाल, छह का UPSC में चयन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।