नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी: बीएल वर्मा
Badaun News - बदायूं में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। 2029 तक लागू होने की उम्मीद है, जिससे महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी।

बदायूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर शहर में महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर बदायूं क्लब से रवाना किया है। स्कूटी रैली में महिलाएं परित अधिनियम को लेकर खुशी व्यक्त कर रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित हो जाएंगी।अधिनियम
2029 तक लागू होने की संभावना है। इसके मुख्य लाभों में राजनीति में महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी में वृद्धि, पुरुष प्रधान मानसिकता में बदलाव, नीति-निर्माण में महिला केंद्रित दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण शामिल है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं में और अधिक आत्मविश्वास पैदा करेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करेगा। यह कानून लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण की मांग को पूरा करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नये भारत की नई उड़ान के रूप में साबित होगा।उन्होंने कहा की नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में एक नया इतिहास रचने का भई काम करेगा।स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।इस यात्रा में शामिल महिलायें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्लोगन लिखी पट्टिका थामे हुए थी। स्कूटी रैली के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स साथ रहा। युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, रजनी मिश्रा, डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. कृष्णा सिंह के अलावा तमाम महिलायें एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन