Tragic Accident Uncle Dies While Taking Niece for Tilak Ceremony वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

Shravasti News - हादसा -भतीजी का तिलक चढ़ाने बाइक से जा रहा था चाचा -दोनों घायलों को अस्पताल

Mon, 27 April 2026 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर

हादसा -भतीजी का तिलक चढ़ाने बाइक से जा रहा था चाचा-दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्तीश्रावस्ती, संवाददाता। तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि किशोर समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिरसिया थाना क्षेत्र के कोनहा गांव निवासी ननकू (40) पुत्र जगदेव के भतीजी की शादी थाना क्षेत्र के अतरपरी में तय हुई थी। रविवार देर शाम को वह गांव के ही बच्छराज (20) व दिव्यांशु (13) के साथ बाइक से भतीजी का तिलक चढ़ाने अतरपरी जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर

थाना क्षेत्र के ही कलकलवा मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ननकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही बच्छराज व दिव्यांशु गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी सिरसिया भिजवाया। साथ ही ननकू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। ननकू की मौत के बाद उसके घर में चल रही तिलक की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे तीन युवकों की मौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।