बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत
Sonbhadra News - रविवार को मोकरसिम मोड़ पर बाइक के धक्के से 16 वर्षीय प्रियांशु पटेल की मौत हो गई। वह शादी में शामिल होने जा रहा था जब एक बाइक सवार ने उसे धक्का मारा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झकाही मठ के पास मोकरसिम मोड़ पर रविवार की दोपहर बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत हो गई। आटो से उतरते समय बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। शाहगंज थाना क्षेत्र के दुगौलिया गांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु पटेल पुत्र तेज बहादुर पटेल रविवार की दोपहर शाहगंज से आटो में बैठकर मोकरसिम की तरफ शादी में शामिल होने जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही वह झकाही मठ के समीप मोकरसिम मोड़ पर आटो से उतरा इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं धक्का मारने के बाद बाइक सवार पर सवार दो युवक गिर गए, लेकिन फिर वे बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन