Tragic Accident in Shravasti Young Man Dies While Carrying His Sister s Tilak बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर

Lucknow News - श्रावस्ती जिले के कलकलवा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार देर शाम तेज रफ्तार मैजिक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग

Mon, 27 April 2026 11:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर
श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के कलकलवा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार देर शाम तेज रफ्तार मैजिक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बहन की तिलक ले रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भिनगा रेफर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे तीन युवकों की मौत
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोनहा निवासी ननकू (40) पुत्र जगदेव ने अपनी बहन का विवाह थाना क्षेत्र के ग्राम अतरपरी में तय किया था। रविवार शाम वह बाइक से अपनी बहन का तिलक लेकर अतरपरी जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ गांव का ही बच्छराज (20) व दिव्यांशु (13) भी सवार थे। जैसे ही वह बाइक लेकर थाना क्षेत्र के कलकलवा मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीसीएम की टक्कर से टेम्पो सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
घटना में ननकू की मौके पर ही मौत हो गई। वही बच्छराज व दिव्यांशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वही घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने मैजिक व बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद जहां तिलक की खुशियां मातम में बदल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।