Power Outages in Aligarh Amidst Scorching Heat गर्मी के दबाव में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी के दबाव में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप

Aligarh News - - दिलशाद कॉलोनी में बंच केबल में लगी आग, भदेसी रोड पर बंच केबल टूटने से आपूर्ति ठप

Thu, 23 April 2026 11:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
गर्मी के दबाव में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था गुरुवार को एक बार फिर लड़खड़ा गई। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर और केबलों पर अतिरिक्त लोड पड़ने से जगह-जगह खराबी और हादसों की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई क्षेत्रों में घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। भदेसी रोड पर बंच केबल टूटकर गिर गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल की। वहीं दिलशाद कॉलोनी में बंच केबल में आग लगने से अचानक बिजली गुल हो गई। स्थिति संभालने के लिए एक सर्किट को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था से लाइन चालू कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग

रेलवे रोड स्थित अप्सरा मार्केट के पास पोल में करंट उतरने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल केबल हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके अलावा सुरेंद्र नगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप रही, जो दोपहर बाद जाकर सुचारू हो सकी। लेखराज नगर, एकता नगर और विक्रम कॉलोनी में एक फेस न आने की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा और पेयजल संकट भी गहरा गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक लोड के चलते इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।