Akhilesh Lyari Raj vs dhurandar CM Yogi Poster war in UP billboards put up in Amethi अखिलेश का ल्यारी राज vs धुरंधर CM योगी! UP में पोस्टर वॉर, अमेठी में लगे होर्डिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश का ल्यारी राज vs धुरंधर CM योगी! UP में पोस्टर वॉर, अमेठी में लगे होर्डिंग

अमेठी जिले में इन दिनों सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, एक पोस्टर पर अखिलेश का ल्यारी राज और दूसरी और सीएम योगी की तस्वीर के साथ धुरंधर सीएम लिखा हुआ है। ये होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tue, 7 April 2026 12:48 PMPawan Kumar Sharma चिंतामणि मिश्रा, अमेठी
share
अखिलेश का ल्यारी राज vs धुरंधर CM योगी! UP में पोस्टर वॉर, अमेठी में लगे होर्डिंग

UP News: यूपी के अमेठी जिले में इन दिनों सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए प्रदेश की राजनीति पर सीधा संदेश देने की कोशिश की गई है। पोस्टर के बाईं ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'अखिलेश का ल्यारी राज’ लिखा गया है। इसके साथ विभिन्न अखबारों की कटिंग लगाई गई हैं, जिनमें कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को दर्शाकर उस समय की सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं।

वहीं, पोस्टर के दाईं ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ ‘धुरंधर सीएम’ लिखा गया है। इस हिस्से में भी अखबारों की कटिंग लगाकर वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था और कार्यशैली को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है। पोस्टर के बीच में बड़े अक्षरों में ‘आपको क्या चाहिए?’ लिखकर जनता से सीधा सवाल पूछा गया है, जो इस पूरे अभियान का मुख्य संदेश बनकर उभर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक राष्ट्रभक्त था क्या? धुरंधर-2 देखने के बाद ASP अनुज चौधरी का आया रिएक्शन

पोस्टर के निचले हिस्से में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के नाम और तस्वीरें भी दी गई हैं। इनमें आशुतोष सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), अभिनव तिवारी (महामंत्री) और हर्षित सिंह (प्रभारी, प्रतापगढ़) प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही संगठन के सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट का भी उल्लेख किया गया है।शहर में प्रमुख चौराहों और दीवारों पर लगे इन पोस्टरों को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्टरबाजी जिले की सियासत को गर्माने का काम जरूर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' को बनाने वाले काल्पनिक बता रहे; 'ल्यारी राज' पोस्टर पर अखिलेश बोले

फिल्म में अतीक अहमद का दिखाया गया है किरदार

दरअसल, धुरंधर 2 में कुख्यात गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की स्टोरी दिखाई है। हालांकि फिल्म में नाम अतीक नहीं आतिफ अहमद दिखाया गया है। इस फिल्म में आतिफ अहमद का अहम किरदार है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतिफ अहमद जेल में रहते हुए भी अपना पूरा नेटवर्क चलाता था। कैसे कथित नकली नोट का नेटवर्क, आतंक से जुड़े रिश्ते और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बनाई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।