Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda gets anticipatory bail in sexual abuse case, major relief from High Court यौन शोषण केस में अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट के फैसले से शंकराचार्य को राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यौन शोषण केस में अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट के फैसले से शंकराचार्य को राहत

यौन शोषण के मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट ने यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को अग्रिम जमानत दे दी है।

Wed, 25 March 2026 04:56 PMDeep Pandey प्रयागराज, हिन्दुस्तान
share
यौन शोषण केस में अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट के फैसले से शंकराचार्य को राहत

यौन शोषण के मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदनंद ब्रह्मचारी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर दिया है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और याची दोनों को इस संबंध में मीडिया के सामने कोई बयान नहीं देने का निर्देश भी दिया है।

आपको बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के आदेश के क्रम में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉस्को एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया। इस पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा मेरी दुश्मन नहीं, अन्य पार्टियां भी मित्र नहीं; शंकराचार्य और क्या बोले?

पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के आदेश पर झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में पुलिस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों का मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने की बात स्वीकार की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ा; गौ रक्षा यात्रा पर अविमुक्तेश्वरानंद
ये भी पढ़ें:गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए धर्मयुद्ध लड़ेंगे अविमुक्तेश्वरानंद

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उम्र के साथ उनके द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप से संबंधित जांच भी की गई है। पुलिस के मुताबिक इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि इस परीक्षण के बाद अभी फोरेंसिक जांच होना बाकी है, निष्कर्ष उसी से निकाला जा सकता है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ही दोनों का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान भी हुआ है, जिसके बाद दोनों प्रयागराज से वापस चले गए। बयान में क्या निकला, इस बारे में अधिकृत तौर पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि फॉरेंसिक चिकित्सा में 25 साल से कम उम्र की वास्तविक जानकारी के लिए दांत का एक्स-रे किया जाता है। साथ ही भौतिक रूप से दांतों की गिनती की जाती है। वहीं, 25 साल से अधिक उम्र के लोगों में गुस्ताफसन विधि का प्रयोग किया जाता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।