Avimukteshwaranand will fight religious war to give cow state Mother Nation he will reach Lucknow via Jaunpur गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लड़ेंगे धर्मयुद्ध, जौनपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लड़ेंगे धर्मयुद्ध, जौनपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगे अविमुक्तेश्वरानंद

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि ‘गो-ब्राह्मण प्रतिपालक’ वीर शिवाजी की जयंती चैत्र कृष्ण तृतीया के दिन 6 मार्च को गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का संकल्प गंगा किनारे शंकराचार्य घाट पर लिया जाएगा। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं होगा।

Sun, 1 March 2026 08:55 PMDinesh Rathour वाराणसी, मुख्य संवाददाता
share
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लड़ेंगे धर्मयुद्ध, जौनपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगे अविमुक्तेश्वरानंद

Varanasi News: यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सात मार्च को लखनऊ प्रस्थान करने का आह्वान किया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि ‘गो-ब्राह्मण प्रतिपालक’ वीर शिवाजी की जयंती चैत्र कृष्ण तृतीया के दिन 6 मार्च को गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का संकल्प गंगा किनारे शंकराचार्य घाट पर लिया जाएगा। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं होगा। गाय को राष्ट्रमाता और राज्य माता का दर्जा दिलाने तक यह धर्मयुद्ध विशुद्ध वैचारिक धरातल पर लड़ा जाएगा।

शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संकल्प के अगले दिन यानी 7 मार्च को चिंतामणि गणेश एवं संकटमोचन हनुमानजी का पूजन करते हुए हम लखनऊ प्रस्थान करेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को उत्तर प्रदेश में राज्यमाता का दर्जा देने के लिए शासन को दिये 40 में 30 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। पूर्व घोषणा के अनुसार 7 मार्च को हम धर्मसभा के लिए लखनऊ रवाना होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

7 मार्च को लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान

रास्ते में जगह-जगह धर्म सभाएं करते 11 मार्च की सुबह लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल को शुल्क देकर बुकिंग करा ली गई है। अनुमति के लिए आवेदन दिया जा चुका है। 7 मार्च को सुबह 08:30 बजे श्रीविद्या मठ से संकटमोचन मंदिर प्रस्थान करेंगे। हनुमानाष्टकम्, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर विघ्नों के नाश की प्रार्थना के बाद यात्रा का श्रीगणेश होगा। पहले दिन जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली में सभा होगी। 8 मार्च को मोहनलालगंज, लालगंज, अचलगंज, उन्नाव में सभा और रात्रि विश्राम होगा। 9 मार्च को बांगरमऊ, बघौली, नैमिषारण्य में सभा एवं रात्रि विश्राम होगा। 10 मार्च को सिधौली और इटौंजा में सभा होगी। 11 मार्च को शीतला अष्टमी की तिथि पर दिन में 2:15 से शाम 5 बजे तक धर्मसभा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ सबूत जुटाने में जुटी पुलिस, नाबालिग का मेडिकल कराया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुश्किल में अविमुक्तेश्वरानंद; बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि

हाईकोर्ट ने विमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में अविमुक्तेश्वरानंद को राहत दे दी है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार शाम लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद दिया। सुनवाई के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से आरोपों को गलत बताते हुए कहा गया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। यह भी दलील दी गई कि वादी आशुतोष का खुद का अपराधिक इतिहास है। राज्य सरकार की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया गया। अर्जी सीधे हाईकोर्ट में दाखिल करने और उसकी पोषणीयता पर भी सवाल उठाया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया और अविमुक्तेश्वरानंद व मुकुंदानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही मामले की जांच जारी रखने और अविमुक्तेश्वरानंद व मुकुंदानंद को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि पक्षकारों के अधिवक्ता 12 मार्च तक लिखित प्रस्तुतियां और मामले के कानूनी नज़ीरें दाखिल कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।