Shankaracharya should undergo narco test Ashutosh Maharaj demanded investigation into his wife relationships नार्को टेस्ट कराएं शंकराचार्य...आशुतोष महाराज ने की गुप्त पत्नी और बहन के रिश्तों की जांच कराने की मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नार्को टेस्ट कराएं शंकराचार्य...आशुतोष महाराज ने की गुप्त पत्नी और बहन के रिश्तों की जांच कराने की मांग

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न प्रकरण के बीच आशुतोष महाराज ने एक बार फिर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने शंकराचार्य के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कथित गुप्त पत्नी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की।

Wed, 4 March 2026 06:49 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, प्रयागराज
share
नार्को टेस्ट कराएं शंकराचार्य...आशुतोष महाराज ने की गुप्त पत्नी और बहन के रिश्तों की जांच कराने की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य के वकील श्रीनाथ को जान से मारने की धमकी, कहा- कचहरी के साथ उड़ा देंगे

Prayagraj News: प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली पर एक और नया मोर्चा खोलते हुए शंकराचार्य की गुप्त पत्नी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके नार्को (लाई डिटेक्टर) टेस्ट की मांग की है। आशुतोष महाराज ने बुधवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि शंकराचार्य नार्को टेस्ट करवाते हैं, तो वह स्वयं भी परीक्षण के लिए तैयार हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए यह आवश्यक है।

आशुतोष महाराज ने मांग की कि शंकराचार्य की गुप्त पत्नी नंदिनी उर्फ पूर्णांबा का मामला सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि शंकराचार्य की बहन सरला उर्फ शारदांबा के मामले को फिर से खोला जाना चाहिए। उन दोनों के आवासों की जांच की जानी चाहिए। वाराणसी और अन्य स्थानों पर उनके नाम पर पंजीकृत संपत्तियों की खरीद की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए, वह खुद अदालत के आदेशानुसार शंकराचार्य के बाद नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य सच्चाई को सामने लाना तथा पूरी घटना का निष्पक्ष खुलासा सुनिश्चित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य भगवान हैं, स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम

आशुतोष महाराज ने मांग की कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। यदि अदालत अनुमति देती है, तो नार्को टेस्ट का वीडियो सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई का पता चल सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बिना किसी दबाव के उच्च स्तरीय, पारदर्शी परीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फूट-फूटकर रोए शंकराचार्य परर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, क्या बोले?

अनजान नंबरों से कॉल, आश्रम से बाहर नहीं निकल पा रहा

इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने जल्द ही शिकायत वापस लेने का दावा किया था। उन्होंने लगातार धमकियां मिलने और शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। हाल ही में अपने बयान में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर माघ मेला के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद के धरने को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

शामली से फोन पर संक्षिप्त वार्ता में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को धमकियों के बारे में बताया था और सुरक्षा मांगी थी, लेकिन अब तक कोई सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने अपने आश्रम में रहने वाले बटुकों की संख्या बताने से परहेज किया, क्योंकि उन्हें उनकी सुरक्षा का डर था। उन्होंने कहा कि वह और बटुक बहुत डरे हुए हैं। आरोप लगाया कि डर की वजह से आश्रम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अनजान नंबरों से कॉल आ रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके गुरु ने भी उनका समर्थन करते हुए बयान तक जारी नहीं किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।