shankaracharya bhagwan hain lucknow main unka swagat karunga deputy cm keshav prasad mauraya says on avimukteshwaranand शंकराचार्य भगवान हैं, लखनऊ में उनका स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शंकराचार्य भगवान हैं, लखनऊ में उनका स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम

मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच गौ-रक्षा के मुद्दे को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आंदोलन और लखनऊ कूच का ऐलान किया है। इस बीच अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है।

Mon, 2 March 2026 11:29 PMAjay Singh संवाददाता, वाराणसी
share
शंकराचार्य भगवान हैं, लखनऊ में उनका स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम

Swami Avimukteshwaranand News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ कूच के ऐलान के बाद यूपी में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भगवान हैं। वह लखनऊ या कहीं भी जाएंगे, एक रामभक्त, शिव भक्त और कृष्ण भक्त होने के नाते हम उनका स्वागत करूंगा। गौ-रक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में किसी हत्यारे की औकात नहीं कि गौ-माता को खरोंच पहुंचाए। उन्हें पता है कि भाजपा सरकार गो-तस्करों को कभी बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने राम भक्तों का दमन किया। उनकी बातों को गंभीरता से न लें। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक बीजेपी की ही सरकार रहेगी।

बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज माघ मेले से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच गौ-रक्षा के मुद्दे को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने 7 मार्च को वाराणसी श्रीविद्या मठ से प्रस्थान करने और 10 मार्च को सिधौली और इटौंजा होते हुए यात्रा लेकर लखनऊ पहुंचने का ऐलान किया है। 11 मार्च को शीतलाअष्टमी के अवसर पर आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल में विद्वत सभा का आयोजन किया जाना है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- ‘जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज यदि लखनऊ आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण केस में नया मोड़, आशुतोष ब्रह्मचारी पीछे हटे

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ‘भगवान’ संबोधित करते हुए बयान दे चुके हैं। जनवरी में माघ मेले में स्नान को लेकर हुए विवाद के दौरान भी उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से निवेदन कर स्नान करने की अपील की थी। उधर, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार प्रशासन को योगी सरकार पर तीखे बयान दे रहे हैं। गौ-रक्षा के सवाल पर वह सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान कि वे शंकराचार्य स्वागत करेंगे, की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फूट-फूटकर रोए शंकराचार्य परर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, क्या बोले?

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने हालिया घटनाओं में अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करती दिख रही समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के बयानों को ढोंग बताया। उन्होंने कहा- ‘वह राम भक्तों पर, कृष्ण भक्तों पर और शिव भक्तों पर अत्याचार करते हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण करते हैं। लेकिन शंकराचार्य के पक्ष में बोलते हैं तब समझ लीजिए कि वह हिंदुओं का वोट लेने के लिए ढोंग कर रहे हैं।’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।