Murder of Married Woman by Husband Over Alleged Affair in Baghpat अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या; शव को दफनाने की तैयारी थी, कातिल पति का ऐसे खुला राज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या; शव को दफनाने की तैयारी थी, कातिल पति का ऐसे खुला राज

Uttar-pradesh News - शामली में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। और फिर शव को दफनाने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ग्रामीणों की पूछताछ में उसका खुलासा हो गया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।

Sun, 24 May 2026 01:37 PMsandeep हिन्दुस्तान, शामली
share
अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या; शव को दफनाने की तैयारी थी, कातिल पति का ऐसे खुला राज

शामली में पति ने पत्नी की अवैध संबंध के चलते हत्या कर शव को पैतृक गांव में लाकर दफनाने की तैयारी करने लगा। मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी बागपत पुलिस को दे दी गई। मामले को लेकर मायके के लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने उसके पति आशु पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

16 साल पहले लव मैरिज की थी

मृतका इशरत ने गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु से प्रेम विवाह किया था। विवाह को 16 वर्ष बीत गए। महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया। जिनके नाम मुस्तफा, मुर्तजा, आयन, सिहान और आइना हैं। आंसू अपनी पत्नी के साथ जनपद बागपत के थाना सरूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत चांदनी पहलवान के ईंट के भट्टे पर मजदूरी का काम करने के लिए गया था। बीते शुक्रवार की रात ईट भट्टे पर ही इशरत की मौत हो गई। पति सुबह महिला के शव को अपने गांव खेड़ा कुरतान लेकर पहुंचा और आनन-फानन में महिला के शव को दफनाने की तैयारी करने लगा। इस ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए उनके मौत का कारण पूछने पर पति आशु कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद वह चुपके से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला; मर्डर के बाद रोमांस किया
ये भी पढ़ें:परिजनों को देखते ही इश्क फरमा रही युवती मुकरी, प्रेमी ने चुनरी से घोंट दिया गला

शराब का आदी हो गया था आशु

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और मायके के लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीओ कैराना हेमंत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना स्थल की छानबीन की तथा मृतका महिला के बच्चों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतका के भाई इंतजार ने बताया कि इशरत ने करीब 16 वर्ष पहले गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु से प्रेम विवाह किया था। आशु पेशे से ईंट भट्ठा मजदूर है। शुरुआती सालों में सब सामान्य था, लेकिन बाद में आशु शराब का आदी हो गया और दहेज की मांग को लेकर इशरत को प्रताड़ित करने लगा।

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की

आरोप है कि वह आए दिन शराब के नशे में इशरत के साथ मारपीट करता था। इंतजार के अनुसार, हाल ही में आशु इशरत को बागपत क्षेत्र के सरूरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले गया था। वहां आरोप है कि उसने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर इशरत की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक महिला के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना क्षेत्र जनपद बागपत के सरूरपुर थाना क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने उक्त जनपद की पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी ही मोहब्बत की कातिल बनी ‘जलपरी’, दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी को मार डाला

अवैध संबंध के शक में हत्या की

घटना के संबंध में एडिशनल एसपी जानकारी देते बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी आशु ने शुक्रवार की रात में अपनी पत्नी से एक व्यक्ति को बात करते हुए देख लिया था। उसने उसका पीछा भी किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। घर आने पर उसने पत्नी से उसके बारे में पूछा। बताया जा रहा है कि उसे पत्नी की बातों पर विश्वास नहीं हुआ है और अवैध संबंधों में के शव में पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी।

शव को दफनाने की फिराक में था

किसी को पता न चले वह महिला के शव को गांव में अंतिम संस्कार करने के लिए लाया था। गांव में लाकर दफनाने का प्रयास किया की ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद बागपत पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।