Empowering Women BJP s Nari Shakti Vandan Program Highlights Women s Leadership and Equality सशक्त नारी, सशक्त भारत महिलाओं का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात, Shamli Hindi News - Hindustan
More

सशक्त नारी, सशक्त भारत महिलाओं का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात

Shamli News - शामली में भाजपा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि तेजेन्द्र निर्वाल ने सशक्त नारी को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। कार्यक्रम में महिला आरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की सराहना की गई।

Fri, 17 April 2026 10:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share
सशक्त नारी, सशक्त भारत महिलाओं का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात

शामली। शुक्रवार को नगर पालिका में भाजपा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि सशक्त नारी, सशक्त भारत एक आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत की नींव है। उन्होंने महिला आरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं की सराहना की, जो महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जश्न, लोकतंत्र का नया उदय है। उन्होंने कहा कि दशकों के संघर्ष के बाद, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी से देश की बेटियाँ अब भविष्य की नींव रखेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सम्मान व आरक्षण की दी जानकारी

नारी शक्ति के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। मुख्य वक्ता एमएलसी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के योगदान को आत्मनिर्भर भारत की पहचान बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना और उन्हें समाज में समान अवसर देना है। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन अरविन्द संगल ने करते हुए कहा कि नारी भगवान की वह कृति है, जिसमें हर सुख-दुख, हर बाधा को पार करने की क्षमता होती है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मीनू संगल, अभय तोमर, अनिल कुमार, बबिता चौहान, मीरा चावला, ममता जयन्त, वीना अग्रवाल, शशी अरोरा, स्नेहलता गर्ग, पूनम शर्मा, मुनेश देवी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।