chief minister samrat choudhary wrote letter to pm narendra modi on completion of 12 years 'आपके 12 साल में बिहार ने भी खूब विकास किया..', सम्राट चौधरी का PM मोदी को खत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'आपके 12 साल में बिहार ने भी खूब विकास किया..', सम्राट चौधरी का PM मोदी को खत

सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे खत में कहा है कि राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना आपके मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से ही संभव हो सका। 12 सालों में बिहार का काफी विकास हुआ है। 

Wed, 10 June 2026 08:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
'आपके 12 साल में बिहार ने भी खूब विकास किया..', सम्राट चौधरी का PM मोदी को खत

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि आपके 12 साल के स्वर्णिम कार्यकाल में भारत काफी आगे बढ़ा है और बिहार भी समृद्ध हुआ है। इसके लिए आपको हार्दिक बधाई देता हूं और आशा है कि आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस खत में लिखा है, ‘मुझे हार्दिक प्रसन्नता है कि आज देश के इतिहास में आपने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे अधिक समय तक जनसेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।’

मंगलवार को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि आपके विकसित भारत के सपने को बिहार समृद्ध हो कर पूरा कर रहा है। भारत के इतिहास में बिहार को शक्ति, संस्कृति एवं शिक्षा के केन्द्र के रूप में जाना जाता रहा है। बिहार ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि है। इसी धरती पर चाणक्य ने अर्थशास्त्र की रचना की और आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया। राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना आपके मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से ही संभव हुई। वर्ष 2024 में आपके कर कमलों से नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन इस गौरवशाली विरासत को पुनः जीवित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की जमीन का DM करेंगे अधिग्रहण, बिहार में रैयती भूमि क्रय नीति लागू

संजय सरावगी ने भी प्रधानमंत्री को लिखा खत

इधर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंगलवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा का साधन बनाया है। उनकी दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नई पहचान प्रदान की है। आज भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ राष्ट्र है, जो विश्व के सामने मजबूती से अपनी बात रखता है। पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला, उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना ने करोड़ों परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की। जनधन खाते, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, डिजिटल भुगतान और आधार आधारित व्यवस्था ने भ्रष्टाचार एवं बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करते हुए पारदर्शी शासन की नई मिसाल स्थापित की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया ताजा अपेडट; गर्मी से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।