Severe Power Crisis Amidst Heatwave Causes Diesel Consumption Surge भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग

भीषण गर्मी में बिजली संकट ने स्थिति को गंभीर कर दिया है। खराबी और कटौती के कारण आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉल सेंटर में फोन नहीं उठाने और लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को घंटों तक बिजली नहीं मिल रही है। डीजल की खपत भी बढ़ गई है।

Fri, 24 April 2026 03:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share
भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग

भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने में विभाग हांफ रहा है। खराबी जल्द दूर नहीं हो पा रही है। जबकि खराबी की शिकायत करने के लिए विभाग ने कॉल सेंटर बनाया है। कटौती और खराबी से व्यापारी से लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली संकट इस कदर गहरा गया है कि अपार्टमेंट में डीजल की खपत दो से ढाई गुणा तक बढ़ गई। बिजली संकट शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बना हुआ है। तापमान बढ़ते ही ट्रांसफॉर्मर और लाइनों में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ रही है। रात में कॉल सेंटर में फोन नहीं उठाते कर्मीगर्मी बढ़ते ही लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्षेत्र में बिजली खराबी आने पर करें शिकायत

इसके अलावा अक्सर फेज उड़ रहा है। इससे मुहल्ले में एक फेज बिजली चली जाती है। इसकी सूचना देने के बाद भी लोगों को चार-पांच घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। जबकि तकनीकी खराबी आने पर समस्या दूर करने के लिए सब डिवीजन स्तर पर कॉल सेंटर का गठन किया गया। लेकिन रात में कॉल सेंटर काम नहीं करता है। फोन करने के बाद भी सेंटर में बैठे कर्मचारी फोन नहीं उठाते है। बुधवार की रात नया बाजार सब डिवीजन में कॉल सेंटर में दर्जनों बार कॉल करने के बाद भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। इससे लोग परेशान रहें।अपार्टमेंट में डीजल की खपत दो से ढाई गुणा तक हुईपंडित क्लीनिक रोड स्थित भुनेश्वरी अपार्टमेंट कमेटी के लोगों का कहना है कि बिजली संकट बढ़ने से डीजल की खपत बढ़ गई है। 10 दिन पूर्व तक हर दिन 20 से 25 लीटर डीजल की खपत हो रही थी। अभी हर दिन 40 से 60 लीटर डीजल लग रहा है। बिजली के कारण पानी संकट भी उत्पन्न हो गया है। बिजली नहीं रहने पर सोसाइटी में शाम छह बजे से लेकर रात 12 बजे तक लगातार जेनरेटर चलता रहेगा। दिन में अक्सर जेनरेटर चलाना पड़ता है। वहीं बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग का सिस्टम चरमरा जाता है। जैसे ही तापमान बढ़ा बिजली की उपकरण में खराबी शुरू हो जाती। विभागीय अधिकारी साल भर मेंटेनेंस क्या करते हैं, समझ में नहीं आता है। गर्मी आते ही बिजली इस कदर काटी जा रही है कि कारोबार पर खास असर पड़ रहा है। कई दुकानदारों को जेनरेटर के सहारे दुकानदारी करनी पड़ रही है। बिजली बिल पूरा दें और समस्या झेलें यह कहां का न्याय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोड शेडिंग कर हो रही बिजली आपूर्ति, परेशानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।