Modi s Call for Fuel Savings Influences Leaders Ministers Promote Public Transport साइकिल और वंदे भारत से ईंधन बचत की मुहिम को मिली रफ्तार, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

साइकिल और वंदे भारत से ईंधन बचत की मुहिम को मिली रफ्तार

Shahjahnpur News - वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से निकले, मिथलेश कठेरिया वंदे भारत से सफर कर दिया सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेशफोटो 09:: साइकिल से निकले वित्त मंत्

Fri, 15 May 2026 02:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
साइकिल और वंदे भारत से ईंधन बचत की मुहिम को मिली रफ्तार

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखने लगा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से कार्यालय पहुंचे, जबकि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने वंदे भारत से यात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करना पड़ता है, जिससे भारी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में ईंधन बचाना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को ईंधन का कम उपयोग कर साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों को अपनाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रहित में भी योगदान दिया जा सके।राज्यसभा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाएं - दिनेश प्रताप

सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया गुरुवार को लखनऊ से शाहजहांपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचे। यात्रा के दौरान सांसद ने सहयात्रियों और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग समय की आवश्यकता है। इससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेल सेवाएं यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बना रही हैं। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों की अपेक्षा ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक उपयोग करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।