छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Pilibhit News - छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूकछात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूकछात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूकछात्राओं को अधिकारों के प्र

पुरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण तथा उनके संवैधानिक संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। डा. अर्निका दीक्षित ने कहा कि अधिनियम से महिलाओं को नई पहचान और भागीदारी का अवसर मिलेगा। डा. राजिया शकील ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समाज में संतुलित और समावेशी विकास संभव होगा।
डा. अंशिका शर्मा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डा. रेखा सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन