कॉलेज में चला नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।र्स नेहरू पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल ने छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिनियम के समर्थन में मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल करने की अपील भी की गई, जिस पर करीब 100 छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. प्रमोद कुमार सहित डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. योगेश कनौजिया, डॉ. अरुण सिंह कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. विकास चैरसिया, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. देवानंद, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. अमित कुमार यादव एवं अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन